फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case related to Gyanvapi could not be heard today next date not fixed due to holiday

Varanasi: ज्ञानवापी से जुड़े प्रकरण की आज नहीं हो सकी सुनवाई, अवकाश के कारण अगली तिथि तय नहीं

Fri, 21 Apr 2023 06:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Apr 2023 06:35 PM IST
सार

ज्ञानवापी से जुड़े एक ही प्रकृति के सात मामलों के एक साथ सुने जाने के मसले पर सुनवाई शुक्रवार को नहीं हुई। सिविल कोर्ट में स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण ऐसा हुआ। 

विज्ञापन
case related to Gyanvapi could not be heard today next date not fixed due to holiday
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी सिविल कोर्ट में स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण शुक्रवार को ज्ञानवापी से जुड़े एक ही प्रकृति के सात मामलों के एक साथ सुने जाने के मसले पर सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई की अगली तिथि क्या होगी, इस संबंध में 24 अप्रैल को कोर्ट के खुलने के बाद ही निर्णय होगा।

विज्ञापन


इससे पहले ज्ञानवापी से जुड़े सात मामलों को एक साथ सुनवाई किए जाने संबंधी सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी के आवेदन को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते 17 अप्रैल को स्वीकार किया था।
विज्ञापन


19 पेज के विस्तृत आदेश में अदालत ने कहा था कि संबंधित न्यायालयों में जो सातों मामले लंबित हैं, वहां से उन्हें जिला जज की अदालत में स्थानांतरित किया जाता है। सातों मामलों के स्थानांतरित होकर जिला जज की अदालत में आने पर अब इस बिंदु का निर्धारण किया जाएगा कि सभी वाद समेकित किया जाना सही होगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई से उठे सियासी बवंडर का होगा समाधान, वाराणसी से शुरू हुई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed