{"_id":"5c028664bdec2241522c511f","slug":"case-registered-against-up-bjp-president-representative","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि पर केस दर्ज, यह है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि पर केस दर्ज, यह है आरोप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ चोलापुर थाने में शुक्रवार की रात दानगंज चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह की तहरीर पर धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
दरोगा का आरोप है कि अखंड प्रताप ने कॉल कर पुलिसकर्मी के साथ गालीगलौज की। वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत तरांव निवासी भाजपा नेता अखंड प्रताप और दानगंज चौकी के सिपाही के बातचीत की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल थी।
दरोगा त्रिवेणी के अनुसार अखंड प्रताप ने सिपाही को कॉल कर अभद्रता की और गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। उधर, अखंड प्रताप ने बताया कि दीपावली के समय दानगंज चौकी प्रभारी ने कुछ लोगों को जुआ खेलने के आरोप में यह कहते हुए पकड़ा था कि मैने सूचना दी है।
विज्ञापन
अखंड के अनुसार क्षेत्र में उनकी छवि खराब करने के लिए दरोगा ने साजिश रची थी। जब इसकी शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की गई तो एक फर्जी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।
दरोगा ने जुआ खेलने के आरोप में लोगों को पकड़ा और लाखों रुपया छीन कर छोड़ दिया। इसके चलते पुलिस की कार्यशैली को लेकर आमजन के बीच गलत संदेश गया है। पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी।