{"_id":"5a930a124f1c1b462c8ba181","slug":"case-registered-against-former-state-cabinet-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP के पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजीपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP के पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीजीपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला दो वर्ष पूर्व गाजीपुर के सेवराई ग्रामसभा में चकरोड बनाने के सेवराई निवासी डॉक्टर वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ हुई मारपीट का है।
मारपीट के इस मामले में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गहमर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा आठ फरवरी को दर्ज किया गया जबकि पीड़ित को इसकी प्रति 25 फरवरी को दी गई।
जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल 2016 बकसड़ा मौजा के आराजी नंबर सात में अवैध सड़क बनाने का आरोप गांव के ही डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह पर लगाया गया था।

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
demo pic
गहमर थाने में दी उनकी तहरीर में कहा गया था कि बीते 26 अप्रैल 2016 को अवैध सड़क निर्माण का विरोध करने पर पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह एवं दो अन्य लोगों द्वारा उन्हें मारापीटा गया।
तहरीर पर तब कोई कार्रवाई तो नहीं हुई पर शासन और ओमप्रकाश सिंह के दबाव में उन्हें विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री से की थी।
डॉक्टर वशिष्ठ नारायण सिंह की शिकायत की जांच करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने गहमर पुलिस को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह निवासी सेवराई, अनिल सिंह एवं जावेद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद आठ फरवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।