फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case registered against BHU chief proctor royana singh

नर्सिंग छात्रा को थप्पड़ मारने के मामले में बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर पर मुकदमा

Wed, 05 Dec 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Dec 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against BHU chief proctor royana singh
बीएचयू में बीएससी नर्सिंग की छात्रा मंजू कुमारी पर गंभीर प्रहार कर चोट पहुंचाने के आरोप में मंगलवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिस छात्रा की पिटाई हुई थी वह अनुसूचित जाति संवर्ग की है, इसे लेकर माना जा रहा है कि विवेचना के दौरान प्रो. रोयाना सिंह पर एससी-एसटी एक्ट के तहत धाराएं बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


उधर, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह की तहरीर पर 125 अज्ञात छात्र-छात्राओं के खिलाफ सड़क जाम करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग की मान्यता को लेकर 29 नवंबर को कॉलेज के सामने रास्ता जाम कर धरना दिया था।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप था कि इस दौरान धरना स्थल पर पहुंची चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह और उनके साथ आए सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट की। यह भी आरोप लगाया गया था कि चीफ प्रॉक्टर ने छात्रा मंजू को थप्पड़ मारा, जिससे उसके कान में चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर को छात्रा मंजू बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल के नाक, कान, गला रोग विभाग की ओपीडी में पहुंची और जांच के बाद बाएं कान के पर्दे में छेद होने की रिपोर्ट आई तो वह घबरा गई। उसी दिन छात्रा ने लंका थाने में तहरीर देकर चीफ प्रॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।

लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा और चीफ प्रॉक्टर की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। विवेचना में सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नहीं बनी बात तो छात्रों का विरोध मार्च

Case registered against BHU chief proctor royana singh
विरोध मार्च निकालते छात्र - फोटो : amar ujala
बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह और छात्रों के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय कार्यालय पर छात्रों का धरना जारी रहा तो नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को भी कक्षाओं का बहिष्कार किया।

शाम को बिरला छात्रावास चौराहे से लंका रविदास गेट तक विरोध मार्च निकालकर छात्रों ने कुलपति से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। विश्वविद्यालय में 29 नवंबर को नर्सिंग कॉलेज के सामने धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं की पिटाई के बाद से ही विरोध जारी है।

नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई होने तक कक्षाओं में न जाने का निर्णय लिया है, वहीं केंद्रीय कार्यालय पर धरने पर बैठे छात्र भी चीफ प्रॉक्टर को हटाए जाने तक धरना देने पर अडे़ हैं। मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय पर छात्रों के धरने का वीडियो बना रही एक महिला डिप्टी चीफ प्रॉक्टर के साथ छात्रों की नोंकझोंक भी हुई।

दूसरी ओर, चीफ प्रॉक्टर की पिटाई के बाद जिस छात्रा के कान का पर्दा फटा, उसके साथ ही नर्सिंग की अन्य छात्राओं पर हॉस्टल से बाहर न निकलने और मामले में कुछ भी न बोलने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed