फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of murderous attack on Dhananjay Singh: Statement recorded of Abhay Singh and other accused, hearing to b

धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले का मामला: अभय सिंह समेत अन्य आरोपियों का दर्ज हुआ बयान, 14 जुलाई को होगी सुनवाई

Tue, 11 Jul 2023 05:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Jul 2023 05:38 PM IST
सार

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, भाजपा एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह समेत 6 आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। 
 

विज्ञापन
Case of murderous attack on Dhananjay Singh: Statement recorded of Abhay Singh and other accused, hearing to b
विधायक अभय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में विचाराधीन पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, भाजपा एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश हुए और सभी सभी का बयान दर्ज किया गया। इस दौरान आरोपी संदीप सिंह की ओर से अंतर्गत धारा 311 के तहत इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया गया कि अंतर्गत धारा 313(5) के तहत लिखित साक्ष्य पेश करने के लिए समय व वादी मुकदमा धनंजय सिंह को फिर से जिरह के लिए तलब करने का कोर्ट से अनुरोध किया गया। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 14 जुलाई  नियत कर दी। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय कुमार सिंह व बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ सिंह, अनुज यादव व वरुण प्रताप सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: 'चार बार की तरह भाजपा 2024 भी करेगी फतह', आजमगढ़ में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार रारी, जौनपुर के तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ चार अक्टूबर 2002 को सफारी गाड़ी से परिवार के सदस्य रामजी सिंह की पत्नी को कबीरनगर स्थित एक अस्पताल से देखकर वापस जौनपुर लौट रहे थे। वह जैसे ही शाम छह बजे नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाहाल के पास पहुंचे, तभी वहां टाटा सफारी और एक बोलेरो में सवार राजेपुर महराजगंज फ़ैजाबाद निवासी अभय सिंह अपने 4-5 साथियों के साथ इन गाड़ियों से स्वचालित असलहे रायफल बंदूक लिए उतरे। जिसके बाद अभय सिंह ने ललकारते हुये कहा कि यही धनंजय सिंह है मारो और हाथ में लिए पिस्टल से जान से मरने की नियत से गोली चलाने लगे और उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी, तभी बोलेरो से एक आदमी उतरकर फायर करने लगा। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई और लोग डर कर इधर-उधर भागने लगे और दुकानें बंद होने लगी। इस हमले में तत्कालीन विधायक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, गनर बासुदेव पाण्डेय व ड्राईवर दिनेश गुप्ता घायल हो गए थे। इस बीच पुलिस की गाड़ी आ गई इस दौरान अभय व उसके साथी अपने वाहनों से भाग गए। जिसके बाद इस मामले में धनंजय सिंह ने कैंट थाने में अभय सिंह समेत 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed