{"_id":"64ad234ea05278616f0d221c","slug":"azamgarh-like-four-times-bjp-will-win-in-2024-said-bjp-state-president-bhupendra-chowdhary-in-azamgarh-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: 'चार बार की तरह भाजपा 2024 भी करेगी फतह', आजमगढ़ में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: 'चार बार की तरह भाजपा 2024 भी करेगी फतह', आजमगढ़ में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
Tue, 11 Jul 2023 03:09 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:09 PM IST
सार
बिजली के लिए 24 घंटे जिला मुख्यालयों को, 20 घंटे तहसील मुख्यालय और 18 घंटे गांव में बिजली देने का निर्देश दिया गया है। पहले की सरकार में केवल चार जिलों में बिजली पहुंचती थी। जिसमें रामपुर, इटावा, अमेठी और रायबरेली। यह सरकार सभी को बराबर से बिजली दे रही है चाहे वह गोरखपुर हो या बनारस या आजमगढ़।
विज्ञापन
आजमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस प्रकार से वर्ष 2014, 2017, 2019 व 2022 का चुनाव जीते थे। उसी तरह से 2024 का भी चुनाव बीजेपी जीतेगी। बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कमिटमेंट है और उसी के आधार पर वह आगे चल रही है। उक्त बातें मंगलवार को काशी व गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नगर के एक होटल में मीडिया से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Cancelled Train List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें!, बारिश के कारण आज पांच ट्रेनें रद्द, चेक करें लिस्ट
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार चार चुनाव हार चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने 400 सीटें जीतने का दावा किया था। क्या परिणाम निकला। उनकी 2012 से 2017 तक की सरकार अराजकता की भेंट चढ़ गई थी। गुंडा माफिया हावी थे। पिछले छह सालों से उत्तर प्रदेश में न्यूनतम अपराध है। इसीलिए भारी संख्या में लोग यहां निवेश करने के लिए लालायित हैं। सरकार यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार अपने प्रदेश में ही दिलाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बिजली के लिए 24 घंटे जिला मुख्यालयों को, 20 घंटे तहसील मुख्यालय और 18 घंटे गांव में बिजली देने का निर्देश दिया गया है। पहले की सरकार में केवल चार जिलों में बिजली पहुंचती थी। जिसमें रामपुर, इटावा, अमेठी और रायबरेली। यह सरकार सभी को बराबर से बिजली दे रही है चाहे वह गोरखपुर हो या बनारस या आजमगढ़। संगठन के माध्यम से आम जनता के बीच योजनाओं को पहुंचाने के लिए आजमगढ़ में अल्पकालीन विस्तारकों की बैठक हो रही है। जो अपना समय निकालकर सरकार की योजनाओं को आगे ले जाएंगे। अभी कुछ दिन पहले ही भोपाल में प्रधानमंत्री ने अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया था। इसी को लेकर सभी संगठन के लोग आगे चल रहे हैं। अगले चुनाव में सरकार 80 सीट जीतने का माद्दा रखती है। 2014 के चुनाव में प्रदेश में लोकसभा की 73 सीटें जीते थे, 2019 में 80 फीसदी सीट जीते थे। 2017 और 2022 में पिछले 50 वर्षों के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रहा।