फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case of molestation and robbery filed against BJP leader in Varanasi

वाराणसी में भाजपा नेता के खिलाफ छेड़खानी और लूट का मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Jan 2021 10:19 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 03 Jan 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Case of molestation and robbery filed against BJP leader in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

यूपी के वाराणसी जनपद में भाजपा नेता के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। बड़ी गैबी क्षेत्र की रहने वाली महिला की तहरीर के आधार पर लंका थाने में भाजपा नेता और प्रापर्टी डीलर विक्रम विज के खिलाफ छेड़खानी और लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह 23 नवंबर 2020 को सामने घाट गई थी। रात में घर वापस लौटने के दौरान सुसुवाही क्षेत्र की गणेशपुरी कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह और उसके तीन अन्य साथी असलहा सटाकर उसे जबरन एक कार में बैठा लिए। इसके बाद चारों लोग उसे रमना ले जाकर पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे में समझौते के लिए धमकाने लगे। बात न मानने पर सभी ने उसे मारपीट कर बदसलूकी की।
विज्ञापन



इस दौरान आरोपियों ने उसका पर्स और मोबाइल भी छीन लिया। महिला के अनुसार वह 24 नवंबर को लंका थाने गई तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उसने एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed