{"_id":"6838b59f3fb955458e0b034c","slug":"case-of-minor-auto-driver-and-his-companions-accused-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म का मामला, ऑटो चालक और साथियों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म का मामला, ऑटो चालक और साथियों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 30 May 2025 12:59 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 30 May 2025 12:59 AM IST
सार
नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आने के बाद रोहनियां पुलिस जांच में जुट गई है। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके साथियों ने ये कुकृत्य किया उसके बाद पीड़िता को छोड़कर उसके पिता को फोन किया। पिता की तहरीर के बाद पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रोहनिया शिवपुर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की घर से नाराज होकर सुबह निकली और मंडुवाडीह पहुंची जहां पर ऑटो चालक से अनाथ आश्रम गोदौलिया पर छोड़ने को कही आटो चालक नाबालिग लड़की को लेकर चला मगर वह अपने निर्माणाधीन मकान भगवानपुर लंका लेकर गया।
विज्ञापन
जहां पर उसने दुष्कर्म किया और उसके साथी ने भी दुष्कर्म किया। फिर लाकर उसे भाष्करा तालाब केशरीपुर मे किशोरी को छोड़ दिया। पिता को फोन पर बताया कि आपकी बेटी यही पर है सूचना पर जब माता पिता पहुंचे तो लड़की ने रोकर सारी घटना को बताया तो मां बाप के होश उड़ गये।
विज्ञापन
पिता कि तहरीर पर पुलिस ने शिवदासपुर मंडुवाडीह निवासी ऑटो चालक व उसके साथी के ख़िलाफ़ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म का तहरीर मिली है मामले कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
