फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against BHU Professor of Economics Department and his wife and two sons in lanka varanasi

बीएचयू के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर, उनकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ मुकदमा, जानें क्या है मामला

Thu, 10 Dec 2020 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Dec 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed against BHU Professor of Economics Department and his wife and two sons in lanka varanasi
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर व मणिपुर विश्वविद्यालय के निलंबित कुलपति डॉ. आद्या प्रसाद पांडेय, उनकी पत्नी भाजपा की पूर्व एमएलसी डॉ. वीणा पांडेय और उनके बेटों डॉ. शिवेश पांडेय व डॉ. निलेश पांडेय के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई डॉ. शिवेश की पत्नी नेहा पांडेय की तहरीर के आधार पर की गई है।

विज्ञापन

लंका थाना के सामने घाट क्षेत्र की मारुति नगर कॉलोनी की नेहा पांडेय के अनुसार, उनका विवाह 18 फरवरी 2014 को बीएचयू परिसर स्थित अरविंदो कॉलोनी में रहने वाले प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय के बेटे शिवेश के साथ हुआ था। शादी के समय सास डॉ. वीणा पांडेय ने 25 लाख रुपये की गाड़ी अपने बड़े बेटे के लिए और छोटे बेटे के लिए पल्सर बाइक की मांग की थी।
विज्ञापन



इस पर उनके पिता ने 10 लाख नगद और शाइन बाइक दी थी। इससे नाराज होकर उनकी सास उन्हें प्रताड़ित करने लगीं। इसके साथ ही शादी में उनके पिता द्वारा दिए गए अन्य सामान को भी खराब ब्रांड का बताकर बदलवाने का दबाव बनाने लगीं। इस दौरान लगातार प्रताड़ना की वजह से दो बार उनका गर्भपात हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा के अनुसार, तीसरी बार गर्भवती होने पर वह अपने मायके चली गईं। मायके जाते समय सास ने कहा कि बेटी पैदा होगी तो वापस ससुराल मत आना। बेटे के पैदा होने के बाद वह ससुराल वापस आईं तो पति, देवर और सास-ससुर ने फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

लगातार तलाक देने और शिवेश की दूसरी शादी कराने की बात की जाती थी। इसके साथ ही तबीयत खराब होने पर खाना नहीं दिया जाता था। इन सबसे परेशान होकर वह फिर अपने मायके चली गईं। इसके साथ ही ससुराल के लोगों की प्रताड़ना के संबंध में वह लंका थाने और एसएसपी के यहां शिकायत की थी।

सात दिसंबर को वह मायके से अपने बेटे के साथ ससुराल आईं तो उनके देवर ने गार्ड को थप्पड़ मार कर उनको घर से बाहर निकालने के लिए कहा। वह न्याय की आस में पति के घर के मेन गेट के बाहर बैठ गईं।

सूचना पाकर लंका इंस्पेक्टर मौके पर आए और उन्होंने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तो वह वापस अपने मायके चली गईं। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed