फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against 36 in food scam 15 years ago in ballia

15 साल पहले हुआ था खाद्यान्न घोटाला, अब 36 के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 15 Jan 2020 11:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jan 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 36 in food scam 15 years ago in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना में 15 साल पूर्व हुए करोड़ों का खाद्यान्न घोटाला फिर चर्चा में आ गया है। मंगलवार शाम बलिया जिले के बैरिया ब्लॉक के 36 तत्कालीन ग्राम विकास और पंचायत अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बैरिया के तत्कालीन बीडीओ पीके सिंह ने नौ माह पूर्व इनके खिलाफ थाने में तहरीर दी थी लेकिन केस अब दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वर्ष 2002 से 2005 तक जिले में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत काम के बदले अनाज दिया जाता था। इसमें मजदूरी के बदले मजदूर को पांच किलो अनाज व 23 रुपये नकद रोज देने का प्रावधान था।
विज्ञापन


इस योजना में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ, जिसकी जांच ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई कर रही है। ईओडब्ल्यू के कई बार मांगने के बाद भी संबंधित कर्मचारियों ने प्राक्कलन, मस्टररोल व बाउचर आदि उपलब्ध नहीं कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जांच एजेंसी ने शासन को मामले से अवगत कराया। शासन के निर्देश पर तत्कालीन डीएम ने तत्कालीन बीडीओ को संबंधित कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। तत्कालीन बीडीओ पीके सिंह ने बैरिया पुलिस को 36 तत्कालीन कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी।

लगभग 9 माह बाद पुलिस ने मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर 36 कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर आरोपी दस्तावेज नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी के ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी मिश्र ने बताया कि तत्कालीन सचिवों से बार-बार दस्तावेजों की मांग की गई लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा सके। दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं तो उन्हें राहत मिल जाएगी, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed