फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against 29 people including former SP MLA Manoj in chandauli

यूपी: सपा के पूर्व विधायक मनोज सहित 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है वजह

Mon, 14 Sep 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 14 Sep 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 29 people including former SP MLA Manoj in chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के चेतादूबेपुर गांव निवासी जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात सेना के जवान कुलदीप मौर्य का छह सितंबर को निधन हो गया था। सेना के जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर पूर्व विधायक सहित क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय थाना चौराहे पर पार्थिव शरीर को रखकर जवान को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग के लिए विरोध-प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

वहां जाम लगने और कोरोना काल में भीड़ जुटाने के आरोप में सपा के पूर्व विधायक सहित 29 लोगों के खिलाफ धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे विपक्षी दलों में नाराजगी है। इसमें चार नामजद और और 25 अज्ञात है।
विज्ञापन



सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचने पर पूर्व विधायक सहित लोग शहीद का दर्जा दिलाने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया था। जिसमें सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डबलू, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, पूर्व सैनिक अंजनी सिंह व सतीश सेठ आका सहित कुल 29 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों पर विभिन्न धाराओं सहित महामारी अधिनियम के तहत पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार नामजद चारों आरोपी मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे क्षेत्र के पूरा चेता दूबे निवासी जवान कुलदीप मौर्य के पार्थिव शरीर को रोककर धरने पर बैठ गए और घंटों तक चौराहे को जाम रखा।

इससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। गौरतलब है कि पुंछ के राजौरी सेक्टर में तैनात जवान कुलदीप कुमार की छह सितंबर की सुबह नौ बजे करीब दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिनका पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे कस्बा स्थित थाने चौराहे पर पहुंचा।

जहां परिजनों ने कुलदीप मौर्य को शहीद का दर्जा देनें और परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि व बेटे को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल में भीड़ जुटाने और रास्ता जाम करने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का कहना है कि जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर विरोध जताने पर सत्ता पक्ष के इशारे दुर्भावना से कार्रवाई की जा रही है। इससे भय पैदा किया जा रहा है लेकिन जनता के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed