फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case against 27 people caught stealing electricity

बिजली चोरी करते पकड़े गए 27 लोगों पर मुकदमा

Mon, 05 Jul 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case against 27 people caught stealing electricity
कटियामारी के खिलाफ बिजली निगम ने रविवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 27 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन लोगों पर बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई। बेनियाबाग, हड़हा, भुलेटन, चेतगंज की गलियों में छापेमारी की कार्रवाई सुबह की गई। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा गया। पांच बगैर कनेक्शन के बिजली का उपभोग करते पकड़े गए। इसके साथ ही 55 बड़े बिजली के बकाएदारों को पकड़ाया। उन्हें चेतावनी दी कि बगैर कनेक्शन या बकाए के बिजली जोड़ा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। जेई पिंटू सिंह ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। अधीक्षण अभियंता प्रथम आरएन प्रसाद ने बताया कि बिजली चोरी की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

एमडी से की किराएदारी का अनुबंध खारिज करने की शिकायत
किराएदारी का अनुबंध सीलन के नाम पर खारिज करने की शिकायत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी से की गई है। दरअसल, पहड़िया स्थित बिजली निगम का कार्यालय निजी भवन में संचालित हो रहा है। पूर्व के अधिशासी अभियंता डीके दोहरे ने कार्यालय खोलने के लिए अनुबंध किया था। जिसमें पीडब्ल्यूडी ने 27,800 रुपये किराया और तहसील ने 29783 रुपये प्रतिमाह तय किया था। इसी बीच उनका स्थानांतरण हो गया। दूसरे अधिकारी ने मकान मालिक का अनुबंध सीलन के नाम पर खारिज कर दिया। जिसके बाद मकान मालिक ने शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed