फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cargo hub will now be built in Ramnagar

रामनगर में अब बनेगा कार्गो हब

Sat, 06 May 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 06 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cargo hub will now be built in Ramnagar
ship
गंगा में इलाहाबाद से हल्दिया के बीच शुरू होने वाली जल परिवहन की योजना में नया आयाम जुड़ने जा रहा है। अब रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल को कार्गो हब के रूप में विस्तार दिया जाएगा। इसके तहत इस टर्मिनल में कार्गो के अलावा कोल्ड स्टोरेज, बेवरेज हाउस और पैकिंग आदि की भी सुविधा मिल सकेगी। इसके विस्तार के लिए मौजूदा भूमि से कहीं ज्यादा भूमि की जरूरत पर अंतिम निर्णय 26 मई को होगा। 26 मई को वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधियों के साथ ही आईडब्ल्यूएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर, रेलवे और कुछ अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि एक साथ बैठक करेंगे। कार्गो हब बनने के बाद देश के कोने-कोने से हर तरह के उत्पाद सड़क, रेल और जल मार्ग से वाराणसी पहुंचेंगे। उन्हें रखने, संरक्षित करने और पैकेजिंग आदि की सुविधा हब में ही मिल जाएगी। इसके बाद उन्हीं परिवहन माध्यमों से इन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



खूबसूरती और सुविधाओं के दृष्टिकोण से कैंट रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जा रहा है। इसके लिए स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर फाल्स सीलिंग लगाई जा रही है तो वहीं प्लेटफार्म चौड़ा करने के साथ ही उस पर ग्रेनाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। कुछ ही महीने में स्टेशन पर वीआईपी लाउंज, आईटीबी, चौड़े फुटओवरब्रिज, सभी प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट लगी नजर आएंगी। इसके साथ ही मंडुवाडीह और सिटी रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed