वाराणसी: मालिक की हत्या कर कार लूटी, रेलवे क्रासिंग के पास बगीचे में मिली लाश
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मामला शिवपुर थाना क्षेत्र का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के छतेरीपुर स्थित घर से किराया लेकर शुक्रवार रात हरहुआ को निकले कार मालिक की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी और इंडिगो कार लेकर भाग निकले। शनिवार सुबह कार मालिक की लाश गणेशपुर रेलवे क्रासिंग के पास आम के बगीचे में मिली। पुलिस ने इस सिलसिले में एक युवक को हिरासत में लिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
शिवपुर थाना क्षेत्र के छतेरीपुर, पटेल नगर कॉलोनी निवासी और विकास भवन में बड़े बाबू के पद से रिटायर ओमप्रकाश शर्मा के इकलौते पुत्र मनीष कुमार शर्मा(44) खुद की इंडिगो चलाता था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम को मनीष के मोबाइल पर किसी विजय आटा चक्की लिखे हुए का फोन आया। इसके बाद मनीष कार लेकर हरहुआ भाड़ा होने की बात कहते हुए शाम को घर से निकल गया।
पत्नी संगीता शर्मा की रात 8 बजे और रात 11 बजे मनीष से मोबाइल पर बात हुई। एक घंटे में आने की बात कहते हुए मनीष ने फोन काट दिया था। रात काफी होने पर मनीष की कोई खबर नहीं मिली। दोबारा फोन मिलाने पर मोबाइल बंद मिला। इस पर रात में परिजन मनीष की खोजबीन में लग गए।
सुबह गणेशपुर गांव के लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। इस पर शिवपुर इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय और डॉग स्क्वायड, फारेंसिक की टीम पहुंची। शव की शिनाख्त छतेरीपुर निवासी मनीष के रूप में हुई। मनीष के गले में का निशान कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं। मोबाइल काल डिटेल और अन्य पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है। पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
विकास भवन में बड़े बाबू से रिटायर ओमप्रकाश शर्मा इकलौते पुत्र के सदमे से बेसुध हो गए। पत्नी संगीता और बच्चे भी रो-रोकर बेहाल हैं। मनीष के दो बेटों में वर्सित शर्मा(16) और छोटू शर्मा(14) हैं।