फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car driver hit several people and bike in Varanasi

वाराणसी में दबंग का दुस्साहस: कार सवार ने 25 लोगों को मारी टक्कर, गाड़ी में बिठा रखा था पिटबुल; गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 04:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Jun 2025 04:21 PM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने 25 लोगों को टक्कर मारी। कई बाइक में भी ठोकर मारते हुए आगे बढ़ा, लेकिन एक बाइक इंजन में फंस गई, जिसके बाद पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Car driver hit several people and bike in Varanasi
क्षतिग्रस्त कार व बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर कार चालक ने फिल्मी अंदाज में 25 लोगों को टक्कर मारी। कार के अंदर पिटबुल कुत्ता भी बरामद हुआ। आदमपुर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। गनीमत रही कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बिहार में रजिस्टर्ड कार लेकर युवक नेशनल इंटर कॉलेज के पास पहुंचा और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। मौके से भागने की कोशिश में हनुमान फाटक की ओर कार चालक मुड़ गया। इस दौरान तेज रफ्तार में चल रही कार ने करीब 25 लोगों को टक्कर मारी और रास्ते में खड़ी कई बाइक को क्षतिग्रस्त किया। पठानी टोला चौराहे के पास कार के इंजन के नीचे एक बाइक फंस गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: मामूली बात पर नाती से मारपीट होते देख बचाने गई दादी, दबंगों ने लाठी-डंडे से किया हमला; मौत
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार को रोककर चालक को पकड़ा। सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया। कार की तलाशी के दौरान उसमें एक पिटबुल नस्ल का कुत्ता भी मिला, जिसे देखकर लोग घबरा गए। आदमपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी चालक सासाराम (बिहार) से बनारस आया था। वह नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed