फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car collides with parked trailer, four injured including bride and groom

Varanasi News: खड़े ट्रेलर से टकराई कार, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

Sun, 04 Feb 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Car collides with parked trailer, four injured including bride and groom
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना अंतर्गत गुरमुरा के पास शनिवार की शाम दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में दुल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। संयोग रहा कि कार का एयरबैग समय से खुल गया।
विज्ञापन

मप्र के बैढ़न स्थित छोटी मस्जिद निवासी सुभाष सिंह के पुत्र मोहित (30) की शादी बलिया के रसड़ा निवासी आकांक्षा (27) के साथ शुक्रवार को हुई। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन की विदाई कराकर मोहित कार से घर जा रहा था। कार उसके जीजा बजरंग सिंह (40) चला रहे थे। साथ में बहन रोली सिंह (37) पत्नी बजरंग सिंह भी बैठी थी। कार शाम करीब चार बजे गुरमुरा के पास पहुंची। इस बीच चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में दुल्हा-दुल्हन समेत चारों सवारों को चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से सभी को कार से निकालकर चोपन सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक चालक बजरंग सिंह को सीने में अंदरुनी चोट आई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कार व ट्रेलर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed