{"_id":"5d148f698ebc3e3c70302128","slug":"car-accident-with-truck-three-died-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : ट्रक में कार घुसने से तीन दोस्तों की गई जान, गाड़ी के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : ट्रक में कार घुसने से तीन दोस्तों की गई जान, गाड़ी के उड़े परखच्चे
Thu, 27 Jun 2019 03:45 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 27 Jun 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार में जा रही ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार उसमें जा घुसी। जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी डॉ. दिनेश विश्वकर्मा (35) रामपुर थाना क्षेत्र के मियां चक के पास पैथालॉजी सेंटर चलाते थे। वह अपने साथी विकास विश्वकर्मा (23) और सुनील कहार (22) निवासी रामपुर के साथ अपनी कार से बुधवार की शाम एक होटल में आयोजित किसी मीटिंग में भाग लेने गए थे।
विज्ञापन
देर रात मीटिंग खत्म होने पर खाना खा कर अपने दोनों दोस्तों के साथ रामपुर के लिए रवाना हुए थे। कार दिनेश ही चला रहे थे। रास्ते में एक ट्रक मिली जो तेज रफ्तार से आगे चल रही थी। तभी अचानक ट्रक ने ब्रेक लगा दिया जिसके कारण कार ट्रक के पीछे जा कर घुस गई।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुन कर आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचते तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में पड़े कागजात के आधार पर परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।