प्रत्याशियों को मिलेगा ‘गिफ्ट पैक’ और ‘लंचबाक्स’, जानें क्यों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 155 चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं। 49 अतिरिक्त चिह्न भी जारी किए गए हैं। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय दल तो अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन बाकी दलों के एवं निर्दल प्रत्याशियों को निर्वाचन कार्यालय की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
किसी प्रत्याशी को गिफ्ट पैक तो किसी को चप्पल चुनाव निशान मिलेगा। 20 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमृता सोनी ने निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि वह बैलेट पर पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न का नाम स्पष्ट रूप से लिखें। पहले चरण के मतदान में इसे लेकर कुछ गड़बड़ी हुई थी।
अखरोट, बटुआ, ट्रक, टाइप मशीन, टायर, टॉफियां, टूथपेस्ट, रूम हीटर, रूम कूलर, कड़ाही, मोबाइल चार्जर, पेट्रोल पंप, माइक, माचिस, लंच बाक्स, हेड फोन, शिमला मिर्च, जंजीर, साइकिल पंप, चिमनी, ईंट, ड्रिल मशीन, मेज, चाय छननी, टेलीफोन, सीटी, छड़ी, वायलिन, टेंट, तरबूज, कैंची, स्टूल, जूता, झूला, रेजर, अंगूठी, तकिया, हॉकी और बॉल, मिक्सी, मटर, नाशपाती, नेल कटर, गले की टाई, प्रेस, भिंडी, हेलमेट, फ्राक, बिजली का खंभा, लिफाफा, गैस सिलेंडर, कीप, हरी मिर्च, अंगूर, गैस का चूल्हा, बांसुरी, कप प्लेट, डोली, चारपाई आदि चुनाव निशान प्रत्याशियों को मिलेंगे।