{"_id":"666461bd91edcbf85909a4e5","slug":"candidates-will-give-b-ed-entrance-exam-at-52-examination-centers-kashi-vidyapeeth-becomes-nodal-university-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 52 परीक्षा केंद्रों पर कल 26852 अभ्यर्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा, विद्यापीठ बना नोडल विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 52 परीक्षा केंद्रों पर कल 26852 अभ्यर्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा, विद्यापीठ बना नोडल विश्वविद्यालय
Sat, 08 Jun 2024 07:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 07:21 PM IST
सार
Varanasi News: चंदौली में 10 केंद्रों पर 4903 अभ्यर्थी, भदोही में 03 केंद्रों पर 1493 अभ्यर्थी, मिर्जापुर में चार परीक्षा केंद्रों पर 1632 अभ्यर्थी और सोनभद्र के दो परीक्षा केंद्रों पर 875 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा नौ जून को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 रविवार को पांच जिलों के 71 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के 35755 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अकेले बनारस में 52 केंद्रों पर 26852 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के आयोजन के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया है। काशी विद्यापीठ के अंतर्गत वाराणसी के अतिरिक्त अन्य चार जिले चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), मिर्जापुर और सोनभद्र आवंटित किए गए हैं।
आयोजक विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
प्रवेश परीक्षा के आयोजक विश्वविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को काशी विद्यापीठ में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारियों ने तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ की कुलसचिव एवं उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि बैठक में प्रवेश परीक्षा कराने के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए गए। वराणसी के 52 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पानी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।