फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates are happy with the news of the release of results

Varanasi News: परिणाम जारी होने की खबर से खुश हैं परीक्षार्थी

Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Candidates are happy with the news of the release of results
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 1,06,327 परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परिणाम जारी करने की खबर मिलने के बाद से परीक्षार्थी खुश हैं। इधर, शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है।
16 फरवरी से तीन मार्च तक चली हाईस्कूल परीक्षा में 53,447 जबकि चार मार्च तक कराई गई इंटरमीडिएट परीक्षा में 52,880 छात्र बैठे थे। सोमवार शाम को ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर मंगलवार दोपहर 1.30 बजे से परिणाम जारी होने की सूचना अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन

यहां मिलेगी परिणाम की जानकारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresult.nic.in पर जाकर परिणाम की जानकारी कर सकते हैं। उन्हें अपना रोल नंबर और स्कूल का नाम डालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

139 केंद्रों पर परीक्षा, 4 पर जांची गईं कॉपियां
जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 139 केंद्रों पर कराई गई। 18 मार्च से चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह के निर्देशन में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, प्रभुनारायण इंटर कॉलेज रामनगर, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन में मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article