Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cancer detected pregnancy delivery performed BHU mother child now healthy plus four women new life

वाराणसी: प्रेग्नेंसी में कैंसर का पता चला, बीएचयू में डिलीवरी, अब मां और बच्चे स्वस्थ; चार महिलाओं को नया जीवन

Sat, 07 Nov 2026 10:14 AM IST
Aman Vishwakarma रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Nov 2026 10:14 AM IST
सार

गर्भावस्था के दौरान कैंसर का पता चलने के बावजूद बीएचयू में डॉक्टरों ने सुरक्षित प्रसव कराया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. ममता की टीम ने महिला की डिलीवरी कराई। अब मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। विभाग में पिछले दो वर्षों के दौरान इस तरह के चार जटिल मामलों में सफल प्रसव कराया जा चुका है।

विज्ञापन
Cancer detected pregnancy delivery performed BHU mother child now healthy plus four women new life
स्त्री रोग विभाग की डॉ. ममता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंसर का नाम सुनते ही हर कोई जीवन को लेकर डर जाता है। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान किसी महिला को यह बीमारी हो जाए तो जीवन और चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसी ही चार महिलाओं की डिलीवरी दो साल में बीएचयू में हुई है। 

विज्ञापन


स्त्री रोग विभाग की डॉ. ममता ने ऐसी महिलाओं की डिलीवरी कराई। घर में किलकारी गूंजी। महिला और उसके बच्चे स्वस्थ हैं। ओपीडी में आने वाली महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी के लिए काउंसिलिंग भी की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर महिलाओं को सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह देती रहती हैं। डॉक्टर ममता के अनुसार महिला के लिए खुद की सेहत के साथ उनके होने वाले बच्चे की सेहत की निगरानी भी जरूरी होती है। दो साल में दो महिलाएं आईं जिन्हें ब्रेन ट्यूमर था। दो को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था।

किडनी में कैंसर से जूझ रही एक महिला का भी इलाज किया गया। जिन महिलाओं की डिलीवरी हुई उनकी कैंसर वाले भाग की सर्जरी की गई। जरूरत के हिसाब से कीमोथेरेपी भी हुई। इलाज के बीच ही कैंसर पीड़ित महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया।

विज्ञापन

महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर की समस्या
बीएचयू की स्त्री रोग विभाग की डॉ. ममता के अनुसार महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या ज्यादा रहती है। इसके बाद सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा), रीनल और ब्रेन ट्यूमर का नंबर आता है। एमसीएच विंग की ओपीडी में ब्रेस्ट में गांठ की समस्या वाली ज्यादा महिलाएं आ रही हैं। 

विज्ञापन

ये समस्या दिखे तो हो जाएं सतर्क

  • पेट में ज्यादा दर्द होना।
  • पेट में गांठ जैसा महसूस होना।
  • गर्भावस्था के दौरान तेजी से वजन कम होना।
  • सिर में दर्द होना। 
  • ब्रेस्ट में किसी तरह का दर्द हो या गांठ होना।

गर्भावस्था के दौरान कैंसर का पता चलने पर मरीज और परिवार के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। दवाओं और कीमोथेरेपी का असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ने की आशंका रहती है। जिन महिलाओं की डिलीवरी की गई है उन्हें समय-समय पर फाॅलोअप के लिए बुलाया जाता है। ओपीडी में काउंसिलिंग भी की जाती है। - डॉ. ममता, स्त्री रोग विभाग बीएचयू

ये चारों मामले

केस 1 : बीएचयू के एमसीएच विंग की ओपीडी में करीब डेढ़ साल पहले 22 साल की महिला आई। परिजनों ने बताया कि उसको ब्रेस्ट कैंसर है। डिलीवरी से घबरा रहे हैं। महिला की जांच कराई गई तो पता चला कि अंदर बच्चे के गले में 6 बार नाल लिपटा था। पहले सर्जरी कर ब्रेस्ट कैंसर की समस्या से राहत दिलाई गई। इसके बाद डिलीवरी कराई गई। महिला को चार बार कीमोथेरेपी भी दी गई। पिछले सप्ताह ही महिला एमसीएच विंग में बच्चे के साथ आई थी। 

केस 2 : 30 वर्षीय महिला की डिलीवरी इसी साल अगस्त में हुई। 26 सप्ताह की प्रग्नेंसी के दौरान उसको ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी मिली। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में डॉक्टर को दिखाया। सर्जरी की गई। 8वें महीने में डिलीवरी हुई तो महिला ने 1.8 किलोग्राम के बच्चे को जन्म दिया। उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। 

केस 3 : 29 साल की महिला की इसी साल जुलाई में डिलीवरी हुई। परिजन एमसीएच विंग आए तो उसको सिर में दर्द ज्यादा था। झटके भी आ रहे थे। डॉक्टर ने जांच करवाई तो ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि हुई। तब 5 महीने की प्रेग्नेंसी थी। परिवार के सदस्यों ने बीएचयू से बाहर ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी कराई थी। वह डिलीवरी को लेकर चिंतित थे। 9वें महीने में डिलीवरी हुई और उसने 2 किलोग्राम के बच्चे को जन्म दिया। 

केस 4 : 26 साल की एक महिला की पहली डिलीवरी थी। सिर में दर्द की समस्या थी। परिवार के लोगों ने जब डॉक्टर को दिखाया तो ब्रेन ट्यूमर की जानकारी मिली। सर्जरी करनी थी इस वजह से डिलीवरी 30 वें सप्ताह (8वें महीने में) में ही करनी पड़ी। महिला ने 1.4 किलोग्राम की बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed