फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campaign to link voter ID card with Aadhaar started

मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने का अभियान शुरू

Tue, 02 Aug 2022 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Campaign to link voter ID card with Aadhaar started
वाराणसी। मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत आर्य महिला इंटर कालेज में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने दीप जलाकर की। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं से फार्म छह बी गरुण एप से भरेंगे। कोई भी मतदाता स्वप्रमाणन के साथ स्वयं मतदाता पोर्टल, एप पर आनलाइन फार्म छह बी भर सकता है। यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाली ओटीपी का इस्तेमाल कर आधार नंबर को स्वप्रमाणित कर सकता है। मतदाताओं का आधार नंबर सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। सात और 21 अगस्त व चार सितंबर को विशेष कैंप लगाया जाएगा। http://nvsp.in, http://voterportal.eci.gov.in और वीएचए एप से आधार नंबर सबमिशन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

---
आधार नहीं तो मतदाताओं के पास 11 विकल्प
यदि मतदाताओं के पास आधार नंबर नहीं है तो वह फार्म छह बी में उल्लेखित 11 प्रकार के दस्तावेज दे सकते हैं। इनमें मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक डाकघर की पासबुक, श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, चालन अनुज्ञप्ति, पैनकार्ड, स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य सरकार, लिमिटेड कंपनी से कर्मचारी को जारी फोटो सेवा पहचान कार्ड, संसद, विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को शासन से जारी पहचान पत्र और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय से जारी विशिष्ट पहचान पत्र दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नए मतदाताओं के जोड़े जाएंगे नाम
मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए वर्ष में चार अर्हता तिथियां निर्धारित की गई हैं। इनमें एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्टूबर नियत की गई है। इसके आधार पर नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। आयोग की ओर से जारी फार्म छह, छह ए, छह बी, सात और आठ इस्तेमाल में लाया जाएगा।

--
आठों विधान क्षेत्रों में हुआ कार्यक्रम
आठों विधानसभाओं में अलग अलग कार्यक्रम हुआ। पिंडरा विधानसभा के ग्राम्यांचल महिला विद्यापीठ गंगापुर मंगारी, अजगरा के अभय महाविद्यालय कोईराजपुर, शिवपुर के महादेव पीजी कालेज बरियासनपुर, रोहनिया के खंड विकास कार्यालय काशी विद्यापीठ, उत्तरी के गुरूनानक इंटर कालेज, दक्षिणी का आर्य महिला इंटर कालेज और सेवापुरी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला महाविद्यालय भीषमपुर में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed