{"_id":"57cdd3064f1c1be90631736a","slug":"campaign-after-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के बाद भी घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के बाद भी घंटों जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार को लगे भीषण जाम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। चांदपुर, लहरतारा, भिखारीपुर, लंका और भेलूपुर-कमच्छा में आम राहगीरों के साथ ही कई स्कूल वाहन और एंबुलेंस फंसे रहे बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिस कहीं मदद के लिए नहीं पहुंची। जबकि, चौकाघाट और कैंट बस अड्डे के पास ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान 62 डग्गामार वाहन सीज किए गए लेकिन जाम से निजात दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की गई।
सबसे लंबा जाम चांदपुर-लहरतारा मार्ग पर लगा। रोहनिया तक वाहनों का रेला लग गया। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने, भिखारीपुर तिराहा, लंका चौराहा, भेलूपुर से कमच्छा मार्ग सहित शहर के कई अन्य इलाकों में भी लोग घंटों जाम से जूझते रहे लेकिन मदद के लिए पुलिस नजर नहीं आई। इसके चलते सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और एंबुलेंस सवार मरीजों को हुई। सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अवैध ऑटो स्टैंड के कारण रोजाना जाम लगता है लेकिन इन अवैध पार्किंग और स्टैंड संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और आमजन को जाम से जूझना पड़ता है।
उधर, एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने बताया कि बिना परमिट के शहर में चल रहे 15 विक्रम, 14 मैजिक, चार अप्पे, पांच मैक्स, नौ ऑटो, एक ट्रक, दो ट्रैक्टर, 10 क्रूजर, एक मैजिक लोडर और एक ई रिक्शा को सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया है। जाम के समस्या के बारे में उनका कहना था कि जाम से निजात के लिए अवैध वाहन स्टैंडों को बंद कराया जा रहा है। कैंट और लोहा मंडी में अवैध स्टैंड बंद कराया गया है। अन्य स्थानों पर चलने वाले अवैध वाहन स्टैंड भी जल्द बंद कराए जाएंगे।