फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Came to take exam at someone else's place, fingerprint did not match in biometric test

Varanasi News: दूसरे की जगह पहुंचे परीक्षा देने, बायोमेट्रिक जांच में मैच नहीं हुआ फिंगर प्रिंट

Sun, 18 Feb 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Came to take exam at someone else's place, fingerprint did not match in biometric test
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में शनिवार को पांच केंद्रों में बायोमेट्रिक जांच में पांच सॉल्वर पकड़े गए। सॉल्वरों की मदद से उनके दो सहयोगी और दो अभ्यर्थी भी पकड़े गए। पुलिस को प्रकरण में तीन अभ्यर्थियों की तलाश है। गिरफ्तार सभी नौ आरोपियों के खिलाफ चितईपुर, रोहनिया, राजातालाब और बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हरहुआ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में दूसरी पाली में आजमगढ़ निवासी गोविंद की जगह अंबेडकर नगर के नूरपुर का अरुण कुमार पांडेय परीक्षा दे रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब परीक्षा शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच शुरू हुई। अरुण का फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआ तो उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि केंद्र के बाहर मौजूद सॉल्वर गिरोह के सदस्य आजमगढ़ के कंधरापुर के अशोक कुमार और बलिया के मोतिरा के आनंद कुमार भारती भी पकड़े गए। अरुण ने यह भी बताया कि पहली पाली में उसने अकेलवा के बनकट स्थित इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी अनुज के स्थान पर परीक्षा दी थी। वहां पकड़ा नही जा सका था।
विज्ञापन

राजातालाब संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा में बढ़ैनी के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में बलिया के तरया नगरा का निवासी विश्व प्रताप परीक्षार्थी था। बायोमेट्रिक जांच में उसकी जगह परीक्षा देते हुए बिहार के नालंदा के मिल्कीपुर का राजकुमार पकड़ा गया। राजकुमार की मदद से परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद विश्व प्रताप भी पकड़ लिया गया। रोहनिया संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, सगहट स्थित समता इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली की परीक्षा में बलिया के रजवाड़ा (सुखपुरा) निवासी नंदू कुमार यादव के स्थान पर बिहार के शेखपुरा गुवासा (पंडारा) का रहने वाला प्रहलाद कुमार परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक जांच में प्रहलाद कुमार की करतूत पकड़ी गई। प्रहलाद की मदद से पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद नंदू कुमार यादव को भी पकड़ लिया गया। करौंदी स्थित एसबीएस शिक्षा निकेतन से बायोमेट्रिक जांच में पटना का चंदन यादव पकड़ा गया। इसी तरह से चितईपुर स्थित जवाहर इंटर कॉलेज से देवरिया निवासी धीरेंद्र शर्मा को बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed