{"_id":"5ba38f2b867a557f551a18e2","slug":"by-force-to-leave-ofter-born-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटियां पैदा होने पर पहले मारपीट फिर घर से निकाला, अब पति ने रचा ली दूसरी शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां पैदा होने पर पहले मारपीट फिर घर से निकाला, अब पति ने रचा ली दूसरी शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 20 Sep 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
फरियाद सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला की दो बेटियां हैं। बेटा पैदा नहीं होने पर पति ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। कोर्ट में चल रहे मुकदमा का फैसला हुए बगैर पति ने दूसरी शादी भी रचा ली। अब महिला यह समझ नहीं पा रही है कि दो बेटियों की परवरिश वह कैसे करे। वह दर दर की ठोकर खाने मजबूर है।
महिला ने बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या को अपनी फरियाद सुनाई। शशि मौर्या आजमगढ़ स्थित सर्किट हाउस में महिला हिंसा से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थी। उन्होंने इसके अलावा पीड़ित महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याएं जानी।
यहां पहुंची महिलाओं ने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बगैर मुकदमे का फैसला हुए ही दूसरी शादी करने की बात कही। आयोग की सदस्य ने जेल पहुंचकर महिला बंदियों से मिलकर उनकी समस्याएं भी जानी। उन्होंने थाना प्रभारी को महिलाओं और परिजनों के बीच काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए।

दहेज के लिए प्रताड़ित किया
demo pic
- फोटो : demo pic
सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या के समक्ष रानी की सराय थाने के कोटवा गांव निवासी मुन्नी देवी बताया कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2016 में रामप्रताप के साथ हुई है। दहेज में बाइक, टीवी न मिलने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। तलाक देने की धमकी दे रहे हैं।
फूलपुर कोतवाली के अहिरीपुर गांव निवासी रीना यादव पत्नी योगेंद्र ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बेटा नहीं होने पर उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। न्यायालय में चल रहे मुकदमा का फैसला हुए बगैर पति ने दूसरी शादी कर ली। वह समझ नहीं पा रही है कि दो बेटियों की परवरिश वह कैसे करे।
हुसेपुर गांव निवासी शहला परवीन पत्नी अशफाक अहमद ने भी मनचाहा दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। महिलाओं की समस्याएं सुनने के बाद शशि मौर्या ने महिला थाना प्रभारी मधु को निर्देश दिया कि सभी मामलों में दोनों पक्षों से बातचीत कर हल निकलवाएं।