{"_id":"68dd49dc6a2f370e100b24c0","slug":"buses-from-varanasi-to-vindhyachal-and-trains-to-vaishno-devi-are-fully-booked-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में सफर: नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनें रहीं फुल, विंध्याचल जाने वाली बसें हुईं हाउसफुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में सफर: नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनें रहीं फुल, विंध्याचल जाने वाली बसें हुईं हाउसफुल
Wed, 01 Oct 2025 09:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:03 PM IST
सार
Navratri 2025: नवरात्र में काशी से वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। इस दौरान काशी से विंध्याचल के लिए चल रही रोडवेज बसों में भी जगह नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
ट्रेन और बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्र में विंध्याचल, वैष्णो देवी, कामाख्या और मैहर धाम जाने वाली बसों और ट्रेनों में भीड़ रही। ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण कंफर्म टिकट बुक करने के लिए रेलवे काउंटर पर लंबी लाइन लग रही है। काशी से विंध्याचल के लिए चल रही रोडवेज बसों में भी जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुताबिक, वाराणसी कैंट स्टेशन से जम्मू तवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस और हिमगिरी एक्सप्रेस में स्लीपर से लेकर एसी तक सभी श्रेणियों में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है। कई कोचों में टिकट ‘रिग्रेट’ रहे, यानी नई बुकिंग नहीं हुई। यही हाल वापसी के सफर का भी रहा, जहां लोग काशी आने के लिए ट्रेनों और बसों में जगह तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; School News: तीन अक्तूबर से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन
कैंट रोडवेज बस स्टेशन से विंध्याचल धाम तक हर पांच मिनट पर बसें चलाई गइ्रं। यहां विंध्याचल जाने के लिए 100 से अधिक अतिरिक्त फेरे के साथ साधारण और एसी दोनों तरह की बसें उपलब्ध हैं। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है।