{"_id":"68dd401e77439d589302d2e2","slug":"council-schools-timing-will-change-from-october-3-in-varanasi-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"School News: तीन अक्तूबर से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School News: तीन अक्तूबर से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक खुलेंगे विद्यालय
Wed, 01 Oct 2025 08:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:22 PM IST
सार
परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव होने हैं। तीन अक्तूबर से सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक विद्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
परिषदीय स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय शुक्रवार से बदल जाएगा। शहरी, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे। यह बदलाव हर साल एक अक्तूबर से होता है।
विज्ञापन
बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल खुलने का समय सुबह 8 से रहता है। अपराह्न 2 बजे तक बंद होते हैं। 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्कूलों का संचालन होता है।
विज्ञापन
स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट की प्रार्थना कराई जाती है। योगाभ्यास होता है। गर्मी में सुबह 10.30 से 11 बजे और सर्दी में दोपहर 12 से 12.30 बजे तक भोजन अवकाश होता है।
विज्ञापन