फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bus overturns on Varanasi Shaktinagar highway in Sonbhadra more than 20 passengers injured

Accident In Sonbhadra: टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक यात्री हुए घायल, सवार थे 50 लोग

Fri, 17 Nov 2023 06:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Nov 2023 06:20 PM IST
सार

टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bus overturns on Varanasi Shaktinagar highway in Sonbhadra more than 20 passengers injured
सोनभद्र में बस पलटने से घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन थाना क्षेत्र के सलखन में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा हुआ। टायर फटने से अनियंत्रित हुई यात्रियों से भरी डबल डेकर बस डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। पुलिस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। इसमें एक बालिका की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

सिद्धार्थ ट्रांसपोर्ट की बस वाराणसी से यात्रियों को लेकर शक्तिनगर जा रही थी। दोपहर में मारकुंडी घाटी उतरने के बाद बस जैसे ही सलखन पहुंची, तभी अचानक सामने से उल्टी दिशा में कार आ गई। उससे बचने के लिए चालक ने तेज ब्रेक लगाई, जिससे बस के बाएं ओर लगा टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस को सूचना देते हुए बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 20 से अधिक को चोट आई। घायल 17 यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य का सलखन पीएचसी में उपचार हुआ। जिला अस्पताल में उपचार के बाद डाला निवासी सोनम (12) पुत्री बचऊ को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर एएसपी कालू सिंह, सीओ संजीव कटियार भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि बस का टायर फटने से हादसा हुआ है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। उनके परिजनों को सूचना दी गई है। फरार चालक व कंडक्टर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

हादसे में इन्हें आई चोट
तसलीफ (52) निवासी गढ़वा झारखंड, खुशबू निवासी दुद्धी, लालचंद्र फफराकुंड ओबरा, फेकूराम शर्मा (67) विकासनगर, उपेंद्र (34) निवासी पिपरा कुंड, अलवरी बेगम (40) रानीताली, सोनम (12) डाला, आशु (75) दुद्धी, इरफान अहमद (09) निवासी म्याेरपुर, नसीरुन्निशा (55), रागनी (10) सारनाथ, लकी (07) सारनाथ, वीरेंद्र कुमार (40) किचार पन्नूगंज, कृष्ण कुमार (45) किचार पन्नूगंज, बाबूलाल (50) घोरावल, धूमा पंचफेड़ी निवासी रमेश (29), रानी (27), सीमा (02) व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed