फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bus full of pilgrims collided trailer on highway in varanasi 16 injured going to Baidyanath Dham

Varanasi News: हाइवे पर ट्रेलर में भिड़ी दर्शनार्थियों की बस, 16 घायल; बैद्यनाथ धाम जा रहे थे सभी

Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
सार

Varanasi News: नेशनल हाइवे पर हादसे की सूचना पाकर मौके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बस से सभी दर्शनार्थियों को बाहर निकाला गया। साथ ही सभी को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
bus full of pilgrims collided trailer on highway in varanasi 16 injured going to Baidyanath Dham
पुलिस ने सभी को भेजा अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना में नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम दर्शनार्थियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रेलर में अचानक ब्रेक लेने से टकरा गई। हादसे में 16 दर्शनार्थी घायल हो गए। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। दर्शनार्थी बैद्यनाथ धाम जा रहे थे।
विज्ञापन


बहराइच के थाना फखरपुर क्षेत्र के नरकुला गांव से महिला, पुरुष व बच्चे बस से होकर झारखंड के बैद्यनाथ धाम जा रहे थे। रखौना गांव के पास बस पहुंची थी कि ट्रेलर ने अचानक ब्रेक मार दिया और पीछे से आ रही बस टकरा गई। बस में सवार रामसागर गुप्ता (65), रामसेवक वर्मा (35), और ननकू वर्मा (45) व गौरी शंकर लोधी (46) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा रंगीलाल (35), शांति देवी (60), कुसुम देवी (35), गुल्ले (42), लखन, कृष्णावती (65), ननकू (40), रामप्यारी (75), शिवपति (52), उदयराज (55), मंगल (45), ज्वाला प्रसाद (50), ननकू लाल गुप्ता (52) समेत अन्य घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। खजुरी चौकी की पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायल दर्शनार्थियों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस दौरान यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया। क्रेन के जरिये बस को हटाया गया। तब यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed