{"_id":"66d5f990926d4f61c204a516","slug":"bus-full-of-pilgrims-collided-trailer-on-highway-in-varanasi-16-injured-going-to-baidyanath-dham-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हाइवे पर ट्रेलर में भिड़ी दर्शनार्थियों की बस, 16 घायल; बैद्यनाथ धाम जा रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हाइवे पर ट्रेलर में भिड़ी दर्शनार्थियों की बस, 16 घायल; बैद्यनाथ धाम जा रहे थे सभी
Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
सार
Varanasi News: नेशनल हाइवे पर हादसे की सूचना पाकर मौके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बस से सभी दर्शनार्थियों को बाहर निकाला गया। साथ ही सभी को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी को भेजा अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना में नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम दर्शनार्थियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रेलर में अचानक ब्रेक लेने से टकरा गई। हादसे में 16 दर्शनार्थी घायल हो गए। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। दर्शनार्थी बैद्यनाथ धाम जा रहे थे।
बहराइच के थाना फखरपुर क्षेत्र के नरकुला गांव से महिला, पुरुष व बच्चे बस से होकर झारखंड के बैद्यनाथ धाम जा रहे थे। रखौना गांव के पास बस पहुंची थी कि ट्रेलर ने अचानक ब्रेक मार दिया और पीछे से आ रही बस टकरा गई। बस में सवार रामसागर गुप्ता (65), रामसेवक वर्मा (35), और ननकू वर्मा (45) व गौरी शंकर लोधी (46) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इनके अलावा रंगीलाल (35), शांति देवी (60), कुसुम देवी (35), गुल्ले (42), लखन, कृष्णावती (65), ननकू (40), रामप्यारी (75), शिवपति (52), उदयराज (55), मंगल (45), ज्वाला प्रसाद (50), ननकू लाल गुप्ता (52) समेत अन्य घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। खजुरी चौकी की पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायल दर्शनार्थियों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस दौरान यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया। क्रेन के जरिये बस को हटाया गया। तब यातायात बहाल हुआ।