फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozers run over 125 houses for rejuvenation of Kashi Railway station

Varanasi: काशी स्टेशन के कायाकल्प के लिए 125 मकानों पर चला बुलडोजर, आशियाने को ढहता देख बिलख पड़े लोग

Wed, 31 May 2023 09:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 31 May 2023 09:11 PM IST
सार

काशी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए बुधवार को किला कोहना में 125 मकानों को जमींदोज कर दिया गया। ये सभी रेलवे की जमीनें थीं। इस दौरान बस्ती के कुछ लोगों ने मकान ढहाने का विरोध किया, लेकिन अफसरों ने किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन
Bulldozers run over 125 houses for rejuvenation of Kashi Railway station
काशी स्टेशन के कायाकल्प के लिए किला कोहना में 125 मकान ढहाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में काशी स्टेशन के कायाकल्प के लिए किला कोहना में बुधवार को बुलडोजर और जेसीबी से अतिक्रमण हटाए गए। दो दशक से अवैध कब्जे में बने 125 मकानों को जमींदोज कर दिया गया। इसके साथ ही अस्थाई निर्माण को भी रेलवे ने ढहाया। एसडीएम सदर, एसीपी कोतवाली पुलिस फोर्स की मौजूदगी में रेलवे अधिकारियों की टीम ने सुबह से शाम तक कार्रवाई की। इस दौरान बस्ती के कुछ लोगों ने मकान ढहाने का विरोध किया, लेकिन अफसरों ने किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन के एईएन रेलवे आकाशदीप के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम सुबह नौ बजे जेसीबी, ट्रैक्टर के साथ आदमपुर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में राजघाट के पास किला कोहना पहुंची। टीम के पहुंचने पर कब्जाधारक जेसीबी देखते ही सामान समेटने लगे। एक से डेढ़ घंटे की मोहलत के बाद जेसीबी और बुलडोजर ने अपना काम शुरू किया।
विज्ञापन


आशियाने पर जेसीबी चलता देख कई परिवारों के सदस्य बिलख पड़े, कुछ ने रेल अधिकारियों से कई बार मिन्नतें की। कुछ विरोध दर्ज कराने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस फोर्स की मुस्तैदी के चलते उनकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 2024 में फिर बनेगी BJP की सरकार, आजमगढ़ में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, विपक्ष पर ली चुटकी

छोड़े गए धर्मस्थल

Bulldozers run over 125 houses for rejuvenation of Kashi Railway station
काशी स्टेशन के कायाकल्प के लिए किला कोहना में 125 मकान ढहाए - फोटो : अमर उजाला

आकाशदीप ने बताया कि काशी स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए किला कोहना में 125 मकानों को जमींदोज कर दिया गया है। ये सभी रेलवे की जमीनें थीं। अतिक्रमण की जद में रेलवे के दो ब्लॉक के आठ क्वार्टर भी आए, उन्हें भी ढहा दिया गया। सिर्फ धर्मस्थलों को छोड़ा गया। गुरुवार से मलबा हटाने का काम शुरू होगा।

आंखों में आंसू लिए हाथ जोड़कर अधिकारियों से गुहार

Bulldozers run over 125 houses for rejuvenation of Kashi Railway station
काशी स्टेशन के कायाकल्प के लिए किला कोहना में 125 मकान ढहाए - फोटो : अमर उजाला

किला कोहना में एक दशक से रहने वाली सुकुमारी देवी आशियाने पर जेसीबी चलता देख बिलख पड़ी। अधिकारियों के सामने आंखों में आंसू लिए दोनों हाथ जोड़ते हुए कहा कि अब हम अपने परिवार के लेके कहां जाइब ऐ साहेब...यह कहते हुए वह फफक पड़ी। अन्य परिवारों का भी यही दर्द था। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर और अपनी गृहस्थी का सामान लेकर लोग वहां से निकल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed