दालमंडी में बुलडोजर एक्शन: मालिक ने पहले किया विरोध फिर पुलिस को देखकर खुद तोड़ा अपना मकान
Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। सोमवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर ने दालमंडी में प्रवेश किया। चौक की तरफ से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। इसके बाद मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई।
विस्तार
बुलडोजर से पहले दालमंडी के मकान मालिक अदनान ने हथौड़ा चलाकर अपने घर को तोड़ा। उन्होंने कहा, मैंने बनाया है, मैं ही तोड़ूंगा। सोमवार को दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत पुलिस प्रशासन ने पहली बार बुलडोजर एक्शन के नाम पर पुराने मलबे को हटाया और पुराने मकान के बचे हिस्से को तोड़ा। नई सड़क की ओर मकान को तोड़ने के लिए बुलडोजर तार में फंस गया। इसके बाद मजदूर बुलाकर हथौड़े से तोड़ने की कार्रवाई शुरू कराई गई। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मकान को तोड़ा गया।
दालमंडी मार्केट के चौक थाने बैरक में पड़ा मलबा और ध्वस्त पड़े राकेश स्टूडियो का मलबा 12 बजे से पहले बुलडोजर से उठाया गया। 12 के बाद नई सड़क के लंगड़ा हाफिज मस्जिद की ओर हथौड़े के साथ बुलडोजर से मकान ध्वस्त किया गया। कार्रवाई शुरू होने के पहले कुछ देर तक स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
इसे भी पढ़ें; Makar Sankranti: अब 55 साल तक 15 जनवरी को ही मनेगी मकर संक्रांति, राशि के अनुसार करें दान; इससे करें परहेज
पुलिस को देखकर प्रशासन की समझाइश पर भवन स्वामी ने खुद पहला हथौड़ा चलाया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह के अनुसार अब तक 11 भवनों की रजिस्ट्री हुई है। 9 पर कार्रवाई चल रही है। दो पर कार्रवाई होनी थी। एक भवन तोड़ा गया।
