फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity consumers in Varanasi complaining about incorrect billing

Varanasi News: खपत 200 यूनिट, बिल आया 700 का; निगम बोला- बिलिंग कंपनी है जिम्मेदार

Mon, 12 Jan 2026 01:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 Jan 2026 01:19 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बिजली निगम की ओर से बिलिंग में लगातार गड़बड़ी से लोग परेशान हैं। उपकेंद्रों और कार्यालयों पर रोजाना लोग शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।  

विज्ञापन
Electricity consumers in Varanasi complaining about incorrect billing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

बिजली उपभोक्ता इन दिनों मनमाने बिल से परेशान हैं। उपकेंद्रों और कार्यालयों पर रोजाना शिकायतों का अंबार लग रहा है, लेकिन अफसर और कर्मचारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। अधिक बिल का संशोधन कराने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को निगम कर्मचारियों से जवाब मिल रहा है कि बढ़े बिल के लिए जिम्मेदार बिलिंग एजेंसी है। जबकि स्थिति यह है कि 200 यूनिट की खपत वालों का बिल 700 यूनिट से अधिक आ रहा है।

विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से बिलिंग के लिए इनवेंटिव नामक कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। इस कंपनी की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ताओं के घर लगे मीटर की रीडिंग करने, बिल जनरेट करने और बिल जमा कराने का काम किया जाता है। लेकिन इस कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जिले भर के उपभोक्ता परेशान हैं। 
विज्ञापन


कर्मचारी बिना गए ही अनुमान से यूनिट का मापन कर बिल जनरेट कर दे रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण सारनाथ निवासी राकेश का है। उनके यहां हर महीने 200 यूनिट की खपत होती है, लेकिन उनका बिल 700 यूनिट का बन गया है। ऐसे ही कई मामले रोजाना खंड कार्यालय और उपकेंद्रों पर देखने को मिल रहे हैं। इसकी शिकायत करने पर निगम कर्मचारियों का जवाब होता है कि बिलिंग की जिम्मेदारी एजेंसी की है, इसमें वे कुछ नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

62 उपकेंद्रों पर तैनात किए गए कंप्यूटर ऑपरेटर 

इनवेंटिव कंपनी की ओर से जिले के 62 उपकेंद्रों पर तैनात पुराने कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटाते हुए उनके स्थान पर नए ऑपरेटरों की तैनाती कर दी गई है। कंपनी की ओर से विद्युत वितरण मंडल प्रथम और द्वितीय में 30-30 और ग्रामीण मंडल में दो ऑपरेटरों को तैनात किया गया है। प्रत्येक को 17,109 रुपये मासिक दिए जाएंगे। इसमें से 5 फीसदी कमीशन कंपनी को जाएगा।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दालमंडी में बुलडोजर की कार्रवाई शुरू, भारी फोर्स की मौजूदगी में हटाया जा रहा मलबा
 
केस एक
नगर निगम में तैनात राकेश सिंह ने बताया कि उनका घर उगापुर उपकेंद्र के अधीन है। उनके यहां आज तक कोई रीडिंग करने नहीं गया है। इस महीने उनका बिल 2,031 रुपये आया है, जबकि हर महीने अधिकतम 700 से 800 रुपये आता है।

केस दो
केसरीपुर निवासी सुनीता तिवारी ने बताया कि उनका कनेक्शन पहले ग्रामीण था, जो अब शहरी हो गया है। लोहता उपकेंद्र से उनके यहां बिजली आपूर्ति होती है। यहां भी कोई रीडिंग करने नहीं आता। उनका बिल मनमाना 9,400 रुपये आया है।

क्या बोले अधिकारी
उपभोक्ताओं को बिल से निजात दिलाने के लिए उनके यहां प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। जिनके यहां मीटर नहीं लगे हैं और उनका बिल अधिक आ रहा है, वे संबंधित उपकेंद्र पर आवेदन कर बिल में संशोधन कराएं। नियमानुसार समाधान कराया जाएगा। -राकेश कुमार, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed