{"_id":"5ffb58598ebc3e32ae393f80","slug":"building-city-news-vns568417215","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ सामान तो रुका निर्माण, धूमिल हुआ आशियाने का अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हुआ सामान तो रुका निर्माण, धूमिल हुआ आशियाने का अरमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बिल्डिंग मैटेरियल के दाम बढ़ने से आशियाना बनवाना महंगा हो गया है। महंगाई की आंच इतनी तेज है कि आशियाना बनाने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। सरिया, गिट्टी, बालू, एल्यूमिनियम और इलेक्ट्रिक सामानों की कीमतें एक माह से लगातार बढ़ रही हैं। प्लाईवुड और सेनेटरी आइटम के दामों में भी 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी से ठेकेदारों और मकान स्वामियों की हालत पतली हो गई है।
बिल्डिंग मैटेरियल्स कारोबारियों के अनुसार आगामी दिनों में भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पखवारे भर के अंदर गिट्टी की कीमतों में 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सरिया के दाम भी लगभग 700 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। दस एमएम की सरिया 445 रुपये किलो से अब 515 रुपये है। ढलाई में इस्तेमाल होने वाली पौन इंच की गिट्टी 6500 से 7500 रुपये प्रति 100 स्क्वायर फीट तक महंगी हो गई है। इस तरह 100 स्क्वायर फीट बालू की कीमत भी 4500 से 5500 तक पहुंच गया है। ऐसे में आशियाना बनवाने वाले इस समय काफी परेशान हैं। सीमेंट के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं है।
दाम बढ़े तो बिल्डरों ने रोक दिया है काम
मकान ढलाई के समय इस्तेमाल होने वाली पीवीसी पाइव और विद्युत तारों के दाम में 25 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। दो मीटर पीवीसी पाइप पहले जहां 54 रुपये की आती थी अब 72 रुपये की है। एक एमएम का वायर पहले 750 रुपये का एक बंडल आता था, अब 950 रुपये प्रति बंडल हो गया है। माड्यूलर स्विच, सॉकेट के दाम में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। दाम बढ़ने के चलते बिल्डरों ने अपने काम रोक दिए हैं।
विज्ञापन
सभी सामानों के दाम बढ़ रहे हैं। कॉपर, मैटल की बढ़ोतरी से उसका असर बाजार पर पड़ रहा है। विद्युत उपकरणों, पीवीसी पाइप के दाम में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। -केशव सर्राफ, शाखा मंत्री, फेडरेशन ऑफ आल इंडिया युवा व्यापार मंडल
प्लाई के दाम पिछले दो माह में 15 से 20 फीसदी तक बढ़े हैं। बहुत से लोगों ने आर्डर रोक दिए हैं। पुरानी दर पर माल बुक कराने वालों को नए दर पर सामान दिया जा रहा है तो वह किचकिच भी कर रहे हैं। -गौरव सोनेजा, प्लाई कारोबारी व युवा अध्यक्ष, फैम
बालू, गिट्टी, सरिया के दाम में बढ़ोतरी से कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। बिल्डरों ने अपने काम रुकवा दिए हैं। आर्डर को निरस्त करना पड़ रहा है। बालू, गिट्टी के दाम तो पिछले दो माह से लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।- राजेश कुमार मौर्य, बिल्डिंग कारोबारी, लंका
आशियाना बनवाना काफी महंगा हो गया है। लोहा, सीआर सीट के दाम काफी बढ़ गए हैं। सीआर सीट में लगभग पांच हजार प्रति टन की बढ़ोतरी हो गई है। लोहा 4400 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। -रजनीश कन्नौजिया, महामंत्री, लोहा व्यापार मंडल समिति
सामान पहले अब
सरिया 5300 6000 रुपये प्रति क्विंटल
लोहा 4400 5700 रुपये प्रति क्विंटल
बालू 4500 5500 रुपये प्रति सौ स्क्वायर फीट
गिट्टी 6500 7500 रुपये प्रति सौ स्क्वायर फीट
सीआर सीट 60000 65000 रुपये प्रति टन