फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   budget

बजट से आस, पर्यटन को लगे पंख

Sun, 26 Jan 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
budget
वाराणसी। पर्यटन के लिहाज से काशी की अलग पहचान है। आगामी बजट से पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को पर्यटन विकास के लिए विशेष पैकेज की आस है। मांग है कि जिन टूरिज्म यूनिट्स से विदेशी मुद्रा अर्जित की जाती है उन पर जीएसटी में छूट मिले। और ऐसे व्यवसाय को डीम्ड एक्सपोर्ट का दर्जा मिले। विदेशी पर्यटकों को एयरलाइंस में ज्यादा बैगेज की सुविधा दी जाए। भारत में आते हैं तो उनका बैगेज लिमिट 30 (23 + 7) किलो होता है जो कि देश में घूमते समय अंतरराज्यीय विमानों में 22 (15 +7 ) किलो हो जाता है। इससे पर्यटकों को काफी परेशानी होती है और उनकी देश की अनेक हस्तकला के उत्पादों को खरीदने में भी बाधा डालता है। इस पर केंद्र सरकार को गौर करना चाहिए। छोटे-छोटे पैकेज शुरू हो और विलेज टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

पर्यटन के लिए अलग से बजट होना चाहिए। विशेष पैकेज मिले। -राहुल मेहता
टूरिज्म यूनिट्स से विदेशी मुद्रा अर्जित होती है, उन पर जीएसटी में छूट मिले। -प्रदीप राय
विदेशी पर्यटकों को एयरलाइंस में ज्यादा बैगेज की सुविधा दी जाए। -शैलेंद्र सिंह
सरकार को चाहिए कि पर्यटन में बेहतर स्पेशल पैकेज शुरू करें। -विक्रम सिंह
काशी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टूरिस्ट स्पॉट्स बनाए जाएं। -संतोष सिंह
सरकार पूर्वांचल में पर्यटन के नए स्थान विकसित किया जाए। -सुनील शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed