{"_id":"6168834bcdd112768a0dd27f","slug":"buddhist-monks-from-sri-lanka-will-come-to-sarnath-for-world-peace-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: विश्व शांति पूजा के लिए सारनाथ आएंगे श्रीलंका के बौद्ध भिक्षु, भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष का होगा विशेष पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: विश्व शांति पूजा के लिए सारनाथ आएंगे श्रीलंका के बौद्ध भिक्षु, भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष का होगा विशेष पूजन
Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
सारनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षुओं का दल विश्व शांति पूजा के लिए वाराणसी के सारनाथ आएगा। 115 सदस्यीय दल के साथ भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष भी भारत आएगा। धमेख स्तूप के सामने 20 अक्तूबर को बौद्ध भिक्षु अस्थि अवशेष के पूजन के साथ ही विश्व शांति के लिए भी विशेष पूजा करेंगे।
विज्ञापन
महाबोधि सोसायटी आफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु सुमित्ता नंद ने बताया कि कुशीनगर से श्रीलंकाई दल 20 अक्तूबर को सारनाथ पहुंचेगा। मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा व पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप के समक्ष बैठ कर विश्व शांति की पूजा करेंगे। इससे पूर्व भी श्रीलंका के प्रधानमंत्री के परिजन भी सारनाथ में आकर विशेष पूजा अर्चना कर चुके हैं।
विज्ञापन