फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buddhist circuit work will be completed in Sarnath by December

Varanasi News: सारनाथ में दिसंबर तक पूरा होगा बुद्धिस्ट सर्किट का काम, पर्यटकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 24 Aug 2022 05:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 05:13 PM IST
सार

सारनाथ में बुद्धिस्ट सर्किट को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। विकास कार्य के साथ इसे रोजगार से जोड़ने पर फोकस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72.63 करोड़ से सर्किट के विकास कार्य के लिए प्रो-पुअर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
Buddhist circuit work will be completed in Sarnath by December
- फोटो : istock

विस्तार

सारनाथ में बुद्धिस्ट सर्किट को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। विकास कार्य के साथ इसे रोजगार से जोड़ने पर फोकस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72.63 करोड़ से सर्किट के विकास कार्य के लिए प्रो-पुअर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। उम्मीद है कि काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। सारनाथ और आसपास के चौराहों और तिराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें 29 स्मारकों को आपस में जोड़ने एवं जीर्णोद्धार का कार्य भी शामिल है।

विज्ञापन


वीडीए की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के धार्मिक स्थलों को विकसित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के विजन का असर दिखने लगा है। सारनाथ में प्रो-पुअर प्रोजेक्ट का विकास कार्य तेजी से चल रहा है। एक ओर सारनाथ के आसपास रहने वालों की आय बढ़ेगी वहीं रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग से एनओसी मिलने के बाद निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। बुद्धिस्ट सर्किट का विकास कार्य विश्व बैंक की सहायता से किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत सारनाथ को टूरिस्ट फ्रेंडली बनाया जा रहा है। योजना में पर्यटकों की सुविधा के साथ स्थानीय लोगों के व्यापार का भी खास ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारनाथ में खूबसूरत पैडेस्ट्रियल पथ, पर्यटकों के बैठने के लिए आरामदायक जगह बनाई जा रही है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटिंग, हेरिटेज स्ट्रीट लाइट, फसाड लाइट, व्यवस्थित पार्किंग (बुद्धा थीम पार्क ) की व्यवस्था की जाएगी।

खोमचे वालों का भी होगा पुनर्वास
वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय ठेलों खोमचे वालों का पुनर्वास किया जाएगा। उनके लिए खास कस्टमाइज्ड मोबाइल व्हीकल की व्यवस्था होगी। हेरिटेज लुक वाले कियोस्क बनाए जाएंगे। बनारसी समेत किसी देश विशेष के खानपान की सुविधा होगी। यहां सोविनियर, जीआई उत्पाद, ओडीओपी आदि की दुकानें भी होगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed