फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buddha Vihar Colony of VDA driving hammer

बुद्ध विहार कॉलोनी में वीडीए का चला हथौड़ा

Sun, 17 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 17 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
वरुणा किनारे के अवैध निर्माणों के सवाल पर अपने ही जाल में उलझे वीडीए ने शनिवार को एकबारगी फिर कार्रवाई की शुरुआत की। बुद्ध विहार कॉलोनी में वीडीए ने जिस होटल की पांचवीं मंजिल को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की, उसे तीन मंजिला बनाने की ही अनुमति दी गई थी। इसके बाद भी होटल पांच मंजिला बनाया जा रहा थ्‍ाा। कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर वीडीए ने नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन



 शनिवार को वीडीए अधिकारी सुबह होटल पर कार्रवाई के लिए पहुंच गए। दोपहर तीन बजे जब उन्हें फोर्स उपलब्ध हो पाई तब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई को लेकर वीडीए के अधिशासी अभियंता गोपाल कृष्ण और होटल मालिक से जमकर नोकझोंक भी हुई। हालांकि फोर्स की मौजूदगी में वीडीए ने कार्रवाई शुरू करा दी। पांचवीं मंजिल पर हथौड़ा बरसाया जाने लगा। बता दें, वीडीए ने बुद्ध विहार कॉलोनी में वरुणा किनारे छह अवैध निर्माणों को वीडीए ने नोटिस जारी किया है। इनमें महज एक निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। जबकि, नदी क्षेत्र में दो सौ से अधिक अवैध निर्माण कराए गए हैं।
विज्ञापन


वरुणा किनारे जिस बुद्ध विहार कॉलोनी में बने अवैध निर्माण को वीडीए ढहाने की कार्रवाई कर रहा है, वह कॉलोनी के पार्क की जमीन पर बना है। सूत्रों का कहना है कि करीब 3000 वर्ग मीटर में यहां कॉलोनी का पार्क था। लेकिन वीडीए ने यहां भी निर्माण की अनुमति दे दी। खास तो यह कि यह कॉलोनी वीडीए की ओर से एप्रूव्ड है। पार्क भी वीडीए ने ही छोड़ा था। बाद में वीडीए ने ही इस पर निर्माण की अनुमति दे दी। बुद्ध विहार आवासीय समिति के लोगों ने जब इसकी शिकायत वीडीए में की तो पहले सुनवाई नहीं हुई। बाद में वीडीए ने तकरीबन दो महीने पहले नोटिस जारी किया लेकिन उसके बाद न वीडीए की टीम यहां आई न निर्माण कार्य रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed