{"_id":"5d2f22548ebc3e6d046f7433","slug":"bsp-mp-atul-rai-admit-in-sur-sunderlal-hospital-varanasi-after-bad-health-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से अस्पताल लाए गए बसपा सांसद अतुल राय, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से अस्पताल लाए गए बसपा सांसद अतुल राय, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
Wed, 17 Jul 2019 06:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
बसपा सांसद अतुल राय (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म आरोप में जेल में बंद घोसी के बसपा सांसद अतुल राय को कान में दर्द की शिकायत के बाद बीएचयू के सरसुन्दरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 6बी में उनका इलाज ईएनटी डिपार्टमेंट के डॉक्टर राजेश कुमार की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला जेल के अस्पताल से उन्हें इमरजेंसी भेजा गया। यहां आने के बाद उन्हें डिपार्टमेंट के डॉक्टर राजेश की ओपीडी में भेजा गया। इसके बाद सांसद अतुल राय ओपीडी में आए। डॉक्टर राजेश के मुताबिक फिलहाल वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टर का कहना है कि जांच चल रही है। उनके कान में इंफेक्शन है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। जरूरत पड़ी तो ऑपरेशन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये है मामला :
बलिया की एक लड़की ने अतुल राय पर दुराचार का आरोप लगाया था। आरोप है कि सात मार्च 2018 को पीड़िता को अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने रेस्टोरेंट में बुलाया और उसे कमरे में ले जाकर दुराचार किया। इसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे से बना लिया और फिर पीड़िता को धमकाने लगा। उसने वीडियो वायरल भी कर दिया। एक मई 19 को वाराणसी के लंका थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस पर कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन