फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bsp looking forwars to ensure the reserve seat of purvanchal

पूर्वांचल में सुरक्षित सीटों को बचाने की जुगत में बसपा

Mon, 20 Feb 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 20 Feb 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
bsp looking forwars to ensure the reserve seat of purvanchal
मायावती - फोटो : AmarUjala
विधानसभा चुनाव 2017 में बसपा का फोकस पूर्वांचल की सुरक्षित सीटों पर है। 2012 में पार्टी को पूर्वांचल के 10 जिलों की 13 सुरक्षित सीटों में सिर्फ एक सीट पर जीत नसीब हुई थी। 12 सीटें सपा के खाते में गई थीं। प्रदेश में कुल 85 सीटों में से 13 सीटें ही बसपा के खाते में गई थी।
विज्ञापन


कई सीटों के प्रत्याशी मतों के बड़े अंतर से पराजित हुए थे। इस बार बसपा सुप्रीमो का फोकस सामान्य सीटों के साथ ही सुरक्षित सीटों पर भी है।
 2012 में वाराणसी की अजगरा सीट को छोड़कर चंदौली में चकिया, गाजीपुर में सैदपुर एवं जखनियां, जौनपुर में केराकत तथा मछलीशहर सीट नहीं जीत पाई थी।

सिर्फ अजगरा में बसपा को जीत मिली थी। मऊ के मोहम्मदाबाद-गोहना, बलिया में बेल्थरा रोड और आजमगढ़ की मेहनगर एवं लालगंज सीट भी सपा के खाते में गई थी। मिर्जापुर की छानबे और भदोही की औराई सीट पर भी सपा का कब्जा रहा।
विज्ञापन


वहीं सोनभद्र में दु्द्धी सीट पर निर्दल रूबी प्रसाद का जीत नसीब हुई थी। बाद में वह भी सपा में शामिल हो गई थी। वहीं जिले में पहले सामान्य सीट रही ओबरा और सुरक्षित सीट दुद्धी को अनुसूचित जन जाति के लिए सुरक्षित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पार्टी सूत्रों का कहना है कि सामान्य सीटों पर पार्टी प्रत्याशी और पदाधिकारी मेहनत करते ही हैं लेकिन सुरक्षित सीटों पर कम ध्यान देने से पार्टी को दिक्कत आई थी।


इसी के मद्देनजर पार्टी मुखिया के निर्देश पर एक साल पहले ही भाईचारा कमेटी का गठन कर ऐसी सीटों पर बैठकें और कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए तैयारी शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed