{"_id":"586e65e94f1c1b945d159b85","slug":"bsp-chief-calls-meeting-do-conversession-with-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो ने बुलाई बैठक, प्रत्याशियों संग करेंगी 'महा मंथन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो ने बुलाई बैठक, प्रत्याशियों संग करेंगी 'महा मंथन'
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 05 Jan 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
सात जनवरी को लखनऊ में प्रदेश के सभी प्रत्याशियों संग करेंगी मंथन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
बसपा प्रमुख मायावती ने सात जनवरी को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर सभी प्रत्याशियों, जोनल और मंडल कोऑर्डिनेटरों के साथ ही जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन के साथ ही अधिक से अधिक सीटें पार्टी की झोली में डालने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
बैठक में पार्टी की ओर से घोषित सभी 403 प्रत्याशियों के अलावा जोनल, मंडल कोऑर्डिनेटरों के साथ जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों का कहना है कि बैठक में प्रदेश में चल रहे राजनीतिक उठा-पठक को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर काम करने पर चर्चा होगी।
इसके अलावा 15 जनवरी को बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन भी है। इसे इस बार विधानसभा क्षेत्रवार मनाने की तैयारी है।
गुरुवार को अशोक विहार कॉलोनी स्थित मंडल कार्यालय पर जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने कहा सभी प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन मनाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही सभी बैनर और झंडों पर प्रत्याशियों की फोटोे के साथ पार्टी प्रमुख की भी फोटो होगी।
इसके अलावा 15 जनवरी से पहले एक बुकलेट भी लखनऊ से सभी जिलों में भेजी जाएगी, जिसे जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी की रीति-नीति और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।