फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brother-in-law and servant went to jail for murder of female doctor

महिला चिकित्सक की हत्या में जेल गए देवर और नौकर

Fri, 23 Jul 2021 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and servant went to jail for murder of female doctor
वाराणसी। महमूरगंज स्थित संत रघुवर नगर कालोनी में बुधवार सुबह महिला चिकित्सक डॉ. सपना दत्ता गुप्ता की हत्या में आरोपित देवर अनिल दता और नौकर रौशन चौधरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। हत्या में नामजद ससुर डॉ रजनीकांत दत्ता सहित अन्य परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की। वहीं एहतियातन घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह देवर अनिल दता ने अपने नौकर रौशन चौधरी के साथ संत रघुवर स्थित क्लिनिक के अंदर ही डॉ सपना की संपत्ति विवाद में हत्या कर दी थी। महिला चिकित्सक के पति डॉ अंजनी दत्ता ने भाई अनिल दत्ता, नौकर रौशन चौधरी, पिता डॉ रजनीकांत दत्ता, भाई अमित दत्ता और आशीष दत्ता को भी नामजद किया है। सिगरा पुलिस पिता से घटना के बारे में कई घंटे तक पूछताछ की। वहीं अन्य भाई घटना के बाद से गायब है।
विज्ञापन

---------
‘दो दशक तक मां ने बहुत कुछ बर्दाश्त किया’
बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम के बाहर दोनों बेटियां मान्या और अनन्या ने कहा कि मेरी मां ने 20 साल तक बहुत बर्दाश्त किया। मां जवाब देना जानती थीं, लेकिन पापा के कारण शांत रहतीं थीं। परिवार के लोगों ने काफी प्रताड़ित किया। जिसकी कभी कल्पना नहीं थी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे सपना दता के दो रिश्तेदारों ने आपस में बातचीत के दौरान कहा कि डॉ. सपना दत्ता ने प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दता परिजनों की नाराजगी कम होने के बजाय बढ़ती ही गई। जिसका खामियाजा सपना को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed