{"_id":"60a7dad0c57b035e7107faa3","slug":"bride-run-away-with-lover-before-two-days-of-wedding-in-varanasi-now-groom-refuse-to-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शादी से दो दिन पहले प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, दूल्हे ने बारात लाने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शादी से दो दिन पहले प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, दूल्हे ने बारात लाने से किया इंकार
Fri, 21 May 2021 09:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 21 May 2021 09:37 PM IST
सार
शादी से दो दिन पहले युवती अपने ही गांव के युवक के साथ भाग गई। वाराणसी पुलिस ने दोनों को प्रयागराज से बरामद किया। युवती घर तो लौट आई लेकिन जब इस घटना की जानकारी दूल्हे पक्ष को हुई तो शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में शादी की तैयारियों का माहौल था और दो दिन बाद घर में बारात आनी थी। इससे पूर्व ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक दिन बाद युवती और उसके प्रेमी को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया। इधर दूल्हे पक्ष को जब घटना की जानकारी हुई तो दूल्हे ने बारात लाने से इंकार क़र दिया।
विज्ञापन
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं रहीं। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती का गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इधर परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी थी। बृहस्पतिवार को घर में बारात आने वाली थी। घर पर शादी की तैयारियों का माहौल था, इसी बीच युवती मंगलवार रात के समय घर से भाग निकली।
विज्ञापन
परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी आधार पर पुलिस ने युवती को प्रयागराज से उसके प्रेमी के साथ पकड़ा। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं प्रेमी ने भी अपनी गलती स्वीकारते हुए युवती से दूरी बना ली।
विज्ञापन