फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bride refused to marry seeing groom on stage in bardah azamgarh

स्टेज पर पहुंचते ही दुल्हन शादी से मुकरी, दूल्हे को देख जयमाल डालने से किया इनकार

Mon, 02 Mar 2020 07:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Bride refused to marry seeing groom on stage in bardah azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने स्टेज पर पहुंचकर दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। दोनों पक्षों की ओर लड़की को मनाने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई। इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी रही।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने ये कहकर शादी करने से इनकार कर दिया कि उसे दूल्हा पसंद नहीं। जबकि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को देखकर पसंद किया था। घराती और बराती पक्ष के लोग घंटों चली पंचायत के दौरान युवती को मनाते रहे, लेकिन वह राजी नहीं हुई। ऐसे में सोमवार को बैरंग बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी जौनपुर में तय की थी। शादी से पहले लड़का और लड़की ने एक-दूसरे को देखकर पसंद किया था। रविवार को लड़का अपनी बरात लेकर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरात आने पर घरातियों ने जोरदार स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई। दुल्हन सहेलियों के साथ जयमाल स्टेज पर पहुंची। इस दौरान दुल्हन की एक सहेली ने उसके कान में कुछ कहा। इसके बाद उसने जयमाल डालने से इनकार कर दिया।

लड़की के मुकर जाने से हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष के लोग सन्न रह गए। घंटों शादी के लिए लड़की को मनाते रहे लेकिन वह तैयार नहीं हुई। सोमवार की सुबह में बरात बगैर शादी किए ही बैरंग लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed