फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bride denies marraige due to fall jaimala in varanasi chandauli

जयमाला गिरने पर दुल्हन बोली- इस दूल्हे से शादी, ना बाबा ना

Mon, 17 Jun 2019 12:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Jun 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
bride denies marraige due to fall jaimala in varanasi chandauli
सांकेतिक तस्वीर।
जयमाला के दौरान दूल्हे के हाथ से माला जमीन पर गिर पड़ी तो दुल्हन ने उसे दिव्यांग बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ता देख सौ नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस आई, लेकिन घंटों की पंचायत के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस के सामने तय हुआ कि दोनों पक्ष शादी में हुए खर्च को खुद वहन करेंगे और इसी के साथ बरात वापस लौट गई। रविवार को यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


वाराणसी के चोलापुर थाना के जरियारी गांव में शनिवार की शाम चंदौली जिले के सुंदेहरा से बारात आई थी। डीजे की धुन पर थरकते हुए दूल्हा पक्ष दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा और जयमाला की तैयारियां शुरू हुईं। दूल्हा जयमाल के लिए बने मंच पर पहुंचा और सहेलियां दुल्हन को लेकर आईं। जयमाला की बारी आई तो दूल्हा सोफे से खड़ा हुआ और दुल्हन के गले में माला डालने को बढ़ा।
विज्ञापन


इसी बीच दूल्हे के हाथ से माला छूट कर जमीन पर गिर गई। यह देख दुल्हन की सहेलियों ने उसके कान में कुछ कहा तो उसने दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन का इंकार करना बरातियों की जानकारी में आया तो दूल्हे का कपड़ा उतरवा कर बताया गया कि वह दिव्यांग नहीं है, लेकिन दुल्हन इसी बात पर अड़ी हुई थी कि वह दिव्यांग लड़के से शादी नहीं करेगी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन पुलिसकर्मियों के सामने भी दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। शादी टूटने की बात सार्वजनिक होते ही देर रात बराती वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed