फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one lakh looted from finance company employee in varanasi miscreants committed crime by shooting

दुस्साहस: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख की लूट, बदमाशों ने गोली मारकर घटना को दिया अंजाम; पहुंची पुलिस

Tue, 23 Jul 2024 12:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 12:17 PM IST
सार

Breaking News: वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुए इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पड़ताल करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से भी पूछताछ की।

विज्ञापन
one lakh looted from finance company employee in varanasi miscreants committed crime by shooting
दुस्साहसिक वारदास के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानूडीह में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली मार कर एक लाख दो हजार रुपये और टेबलेट लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश रिंग रोड की ओर भाग गए। 

विज्ञापन


सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



विश्वनाथपुरी कॉलोनी, बसही स्थित भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड के सर्किल ऑफिस में भदोही जिले के औराई थाना के उपरौठ निवासी योगेश कुमार यादव (36) कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत हैं। सुबह लगभग आठ बजे योगेश कानूडीह इलाके में समूह की महिलाओं से पैसा वसूलने के लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूडीह में समूह की सेंट्रल लीडर सीमा देवी के घर पर उन्होंने 35 महिलाओं के साथ बैठक की। कलेक्शन के एक लाख दो हजार रुपये लेकर योगेश अपनी बाइक से शिवपुर रिंग रोड की ओर जा रहे थे। 

कानूडीह में महात्मा गांधी आदर्श हाईस्कूल के गेट के सामने पहुंचने पर नीले रंग की ग्लैमर बाइक लेकर तीन नकाबपोश बदमाश खड़े थे। तीनों ने योगेश को रुकने के लिए हाथ दिया, लेकिन वह नहीं रुके। 

इस पर तीनों ने पीछा कर योगेश की बाइक का हैंडल पकड़कर खींच दिया और असलहे से उनके दाएं पैर में गोली मार दी। इसके बाद एक लाख दो हजार रुपये और टेबलेट वाला पिट्ठू बैग छीन कर बदमाश ऐढ़े होते हुए रिंग रोड की ओर भाग निकले। 

सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस इलाज के लिए योगेश को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाई। उधर, मौके पर पहुंचे संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ. के एजिलरसन ने कहा कि क्राइम ब्रांच और शिवपुर थाने की पुलिस की दो टीम घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है। बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

घायल योगेश ने बदमाशों का किया पीछा
दाएं पैर में गोली लगने के बाद भी योगेश ने अपनी बाइक से बदमाशों का ऐढ़े गांव तक पीछा किया। इसके बावजूद भी बदमाश भागने में सफल रहे। उधर, पुलिस का कहना था कि बदमाशों ने योगेश की आवाजाही की रेकी की थी। 

बदमाशों को पता था कि योगेश प्रत्येक मंगलवार को कानूडीह में पैसा वसूलने के लिए आते हैं। सटीक मुखबिरी के आधार पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाश जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

बदमाशों ने पांच किलोमीटर दूर फेंका टेबलेट
योगेश से लूटा गया टेबलेट बदमाशों ने घटनास्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर ऐढ़े गांव के आगे फेंका था। पुलिस टेबलेट को सर्विलांस की मदद से ट्रैक करते हुए जा रही थी तो एक कबाड़ी मिला। उसने पुलिस को बताया कि सड़क किनारे उसे टेबलेट फेंका हुआ दिखा तो उसने उठा लिया था। कबाड़ी ने टेबलेट को पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed