{"_id":"61adcb2e96b19f217d24c9c7","slug":"breaking-news-fire-breaks-out-in-a-moving-tourist-bus-on-flyover-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: फ्लाईओवर पर जनरथ बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: फ्लाईओवर पर जनरथ बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
Mon, 06 Dec 2021 02:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:46 PM IST
सार
वाराणसी के मंडुवाडीह-ककरमत्ता फ्लाईओवर पर चलती जनरथ बस में अचानक आग लग गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के ककरमत्ता फ्लाईओवर के ऊपर एक जनरथ बस में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। बस में सवार चालक सहित सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यात्रियों में महिलाएं व बच्चे भी थे। देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। सूचना के बाद देरी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस और उसमें रखे यात्रियों के कई समान पूरी तरह से जल गए।
विज्ञापन
मंडुवाडीह-ककरमत्ता फ्लाईओवरपर के दोनों तरफ से पुलिस ने यातायात बाधित कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जनरथ बस कैंट रोडवेज से सोनभद्र जा रही थी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यातायात बहाल कराया जा रहा है।
विज्ञापन