फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brave dutta sisters will honored on republic day

विदेशी सैलानियों को छेड़खानी से बचाने वाली बहादुर बहनों का गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान

Mon, 22 Jan 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 22 Jan 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Brave dutta sisters will honored on republic day
रिया दत्ता, लीली और तान्या दत्ता - फोटो : file photo

विज्ञापन

यूपी के मिर्जापुर स्थित लखनिया दरी जलप्रपात के पास पिछले दिनों सात विदेशी मेहमानों के साथ घूमने गईं बनारस की तीन बहनों की हिम्मत और दिलेरी हर घर की बेटियों के लिए मिसाल बन गई। उन्होंने फ्रांसीसी दल की चार महिलाओं की तो इज्जत बचाई, लाठियां-कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों से हमला करने वाले युवकों को अपनी बहादुरी से भागने के लिए मजबूर कर दिया। तीनों बहनों ने लाठियां खाईं लेकिन एक भी विदेशी मेहमान पर खरोंच तक नहीं आने दी। इन तीन बहनों की हिम्मत को गणतंत्र दिवस पर म‌िर्जापुर पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी तीनों को आमंत्रित किया है।

वाराणसी में नौ दिसंबर को आए छह फ्रांसीसी सैलानियों के साथ तीनों बहनें अहरौरा के लखनिया दरी में पिकनिक मनाने गईं थीं। लौटते समय बनारस के ही 12 युवक विदेशी सैलानियों के साथ छेड़खानी करने लगे। तीनों बहनों ने इसका विरोध कर बहादुरी दिखाई थी।
विज्ञापन


उनकी बहादुरी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीनों बहनों को 26 जनवरी पर सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर चार आरोपियों को पकड़ने वाले यूपी सौ की टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि लखनिया दरी में विदेशी सैलानियों को बचाने वाली वाराणसी की तीनों दत्ता बहनों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सौ नंबर पुलिस टीम का भी सम्मानित किया जाएगा। बहनों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed