फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brahmanand Peshwani and Deepak Agarwal received the Social Leadership Award

Varanasi News: ब्रह्मानंद पेशवानी और दीपक अग्रवाल को मिला सोशल लीडरशिप अवॉर्ड

Wed, 03 Jun 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Brahmanand Peshwani and Deepak Agarwal received the Social Leadership Award
काशी जेसीज चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जेसीआई काशी की ओर से महमूरगंज स्थित एक होटल में आयोजित सोशल लीडरशिप सेमिनार में ब्रह्मानंद पेशवानी और दीपक अग्रवाल को सोशल लीडरशिप अवाॅर्ड दिया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, सकारात्मक नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में वर्षों के उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। वक्ताओं ने 50 वर्षों के सांगठनिक और सेवा कार्यों की सराहना की। भारत विकास परिषद के स्तंभ ब्रह्मानंद पेशवानी ने इसे निरंतर सेवा की प्रेरणा बताया, वहीं लायंस और रोटरी सहित 30 से ज्यादा संगठनों से जुड़े दीपक अग्रवाल ने सक्षम लोगों से सामाजिक नेतृत्व संभालने का आह्वान किया। इस दौरान ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल के. जाजोदिया, सचिव पंकज अग्रवाल, रोहित खेमका, राजेंद्र मोहन साह, मनीष अग्रवाल व अनिल रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed