फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BR ambedkar hording remove in BHU

डॉ. अंबेडकर की होर्डिंग हटाने को लेकर बीएचयू में हंगामा

Wed, 06 Dec 2017 10:39 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 06 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
BR ambedkar hording remove in BHU
छात्रों के भारी विरोध के बाद दोबारा लगाया गया होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में एमएमवी चौराहे पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की होर्डिंग फाड़ने के विरोध में बुधवार को जमकर हंगामा मचा। पहले मंगलवार की देर रात किसी ने होर्डिंग फाड़ दी।
विज्ञापन


छात्रों के विरोध करने के बाद चीफ प्राक्टर के निर्देश पर दोबारा लगाई गई इस होर्डिंग को बुधवार की सुबह भी शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। इससे नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम के बाद शाम करीब छह बजे फिर छात्र एमएमवी चौराहे पहुंच गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। साथ ही, लंका थाने में तहरीर दी। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर रात नौ बजे के करीब छात्रों ने धरना खत्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर के केएन उडप्पा सभागार में परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम आयोजित था। इसकी होर्डिंग एमएमवी चौराहे पर लगी थी। आरोप है कि मंगलवार देर रात होर्डिंग उतारकर फाड़े जाने की सूचना मिलते ही छात्र चीफ प्राक्टर आफिस पहुंचे और विरोध करने लगे।

उनका आरोप था कि चीफ प्राक्टर के निर्देश पर ही होर्डिंग उतारकर फाड़ी गई। रात करीब ढाई बजे चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह के निर्देश पर होर्डिंग दोबारा लगवाई गई तब छात्र माने। 

छात्रा पर की टिप्पणी

BR ambedkar hording remove in BHU
डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम की तैयारी चल ही रही। तभी कतिपय शरारती तत्वों ने फिर होर्डिंग उतारकर फाड़ दी। विरोध में आयोजकों ने जमकर हंगामा मचाया। सुरक्षाधिकारियों ने किसी तरह स्थिति संभाली।

शाम छह बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद छात्र फिर एमएमवी चौराहे पहुंच गए और होर्डिंग फाड़े जाने के विरोध में धरने पर बैठ गए। सोशल मीडिया भी घटना का वीडियो अपलोड कर छात्रों ने विरोध जताया। 

बुधवार की शाम करीब पांच बजे परिसर के सीर गेट के पास छात्रों के दो गुट भिड़ गए। उनके बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई। आरोप है कि एक छात्र किसी छात्रा के साथ गेट के पास खड़ा था। इसी बीच दूसरे गुट के छात्र आए। उन्होंने छात्रा पर टिप्पणी की।

इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पाकर जब तक प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे। दिन में कला संकाय परिसर में भी मारपीट से अफरातफरी मची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed